ब्रेकिंग न्यूज़

VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार

Home / politics / राज्यसभा चुनाव में आरजेडी का दांव : रीना पासवान को खड़ा करें चिराग,...

राज्यसभा चुनाव में आरजेडी का दांव : रीना पासवान को खड़ा करें चिराग, राजद करेगा समर्थन

28-Nov-2020 06:49 PM

PATNA : रामविलास पासवान के निधन के कारण राज्यसभा की एक सीट पर हो रहे उप चुनाव में आरजेडी ने बड़ा दांव खेला है. आरजेडी ने लोजपा को कहा है कि वे स्व. पासवान की पत्नी रीना पासवान को चुनाव में खड़ा करे. राजद बिना शर्त समर्थन देने को तैयार है. गौरतलब है कि इस चुनाव में बीजेपी ने सुशील मोदी को उम्मीदवार बनाया है.


क्या बोला राजद
राजद के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि राज्यसभा की जिस सीट पर उप चुनाव हो रहा है वह रामविलास पासवान के निधन के कारण खाली  हुआ है. रामविलास पासवान ने अपना पूरा जीवन बिहार की सेवा में लगा दिया था. अगर इस सीट से उनकी पत्नी रीना पासवान को उम्मीदवार बनाया जाता तो ये रामविलास पासवान के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होती. लेकिन बीजेपी ने पासवान जी को भुला कर अपने नेता सुशील मोदी को उम्मीदवार बना दिया है. ऐसे में अगर लोक जनशक्ति पार्टी रीना पासवान को उम्मीदवार बनाती है तो राजद बिना शर्त समर्थन करने को तैयार है.


चिराग नहीं है तैयार
हालांकि चिराग पासवान अपनी मां को उम्मीदवार बनाने पर तैयार नहीं हैं. उन्होंने पहले ही बयान दे दिया है कि ये बीजेपी की सीट थी, बीजेपी जिसे चाहे अपना उम्मीदवार बनाये लोजपा को उससे वास्ता नहीं है. इससे पहले भी चुनाव अभियान के दौरान चिराग पासवान कह चुके थे कि रामविलास पासवान के निधन के कारण खाली हुई सीट को बीजेपी-जेडीयू वापस ले ले. दरअसल नीतीश कुमार ने कहा था कि उनकी मदद से ही रामविलास पासवान राज्यसभा गये थे. इसके बाद ही चिराग पासवान ने सीट वापस ले लेने को कहा था.


चिराग नहीं मानें तो भी उम्मीदवार उतार सकता है राजद
उधर आरजेडी के अंदर इस बात पर भी मंथन हो रहा है कि राज्यसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार उतारा जाये. अगर चिराग पासवान अपनी मां को चुनाव मैदान में उतारने के लिए नहीं तैयार हुए तो भी अपना उम्मीदवार उतार कर एऩडीए को चुनौती दी जाये. आरजेडी किसी दलित उम्मीदवार को मैदान में उतारने पर विचार कर रहा है. पार्टी की रणनीति ये है कि जनता के बीच ये मैसेज दिया जाये कि बीजेपी-जेडीयू दलित का सीट छीन कर वैश्य को सांसद बना रही है. हालांकि राजद उम्मीदवार के संबंध में आखिरी फैसला लालू प्रसाद यादव को लेना है. उनकी सहमति मिलने के बाद ही उम्मीदवार को मैदान में उतारा जायेगा.