ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चला मोदी मैजिक, मांझी ने बताई कांग्रेस...

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चला मोदी मैजिक, मांझी ने बताई कांग्रेस की हार की असली वजह

03-Dec-2023 03:17 PM

By First Bihar

PATNA: देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में चार राज्यों के चुनाव परिणाम करीब-करीब सामने आ चुके हैं। रूझानों में भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में बहुमत मिलती हुई दिख रही है तो वहीं एक राज्य में कांग्रेस को बढ़त मिली है। बीजेपी की जीत से उत्साहित बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मंझी ने कहा है कि यह जीत विकास की है और विदेश नीति की जीत है। घमंडिया गठबंधन के लोगों ने महिलाओं और दलितों का अपमान किया।


उन्होंने कहा कि बिहार के घमंडिया गठबंधन के नमूना माने जाने वाले नीतीश कुमार ने महिलाओं और दलितों को अपमानित किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के बिहार के नेता नेतृत्व करना चाहते थे लेकिन उनके मुंह से जिस तरह के शब्दों का चयन हुआ उसे प्रधानमंत्री ने देश की जनता को बताने का काम किया। उनके बयान की वजह से अति पिछड़ा, आदिवासी समाज के लोग और महिलाओं ने टर्न ले लिया और भारतीय जनता पार्टी को तीन राज्यों में जितवाया है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की जितने को लेकर कोई बातचीत नहीं थी लेकिन एग्जिट पोल से उलट परिणाम आया सिर्फ नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही यह संभव हो सका। 


मांझी ने कहा कि आरक्षण के मुद्दे को नीतीश कुमार ने उठाया लेकिन यह छलावा था इससे उनका कोई फायदा नहीं हुआ। हमने पहले भी कहा था कि यह छलावा है और इस चीज को देश की जनता ने खारिज किया है। आने वाले दिनों में एनडीए गठबंधन 480 पर जीत दर्ज करेगी और बिहार के 40 में 40 सीट एनडीए गठबंधन के खाते में आएगी। नरेंद्र भाई मोदी एक बार फिर से प्रधानमंत्री की पद की शपथ लेंगे। दिल्ली में कांग्रेस की होने वाली बैठक पर जितना मांझी ने कहा कि हम लोग भी 5 तारीख को बैठक करेंगे और नीतीश कुमार ने दलित और महिलाओं का अपमान किया है उसके खिलाफ जंतर मंतर पर धरना देंगे।