बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में ट्रेन से शराब की तस्करी: सत्याग्रह एक्सप्रेस में कोच की छत से गिरने लगीं बोतलें, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत नालंदा के शीतला माता मंदिर में गरजा बुलडोजर, भगदड़ में 8 महिलाओं की हुई थी मौत महनार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1500 लीटर देसी शराब नष्ट, अवैध भट्ठियां भी ध्वस्त Goal International School में विद्यारंभ संस्कार का आयोजन, वैदिक रीति-रिवाज के साथ नई शैक्षणिक यात्रा की शुरुआत बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म बिहार में 60 से अधिक स्थानों पर बनेंगे फुटओवर ब्रिज, सड़क पार करने की समस्या होगी खत्म गैस संकट- बिजली दर वृद्धि और महिला हिंसा पर संयुक्त बैठक की मांग, माले ने गठबंधन को लिखा पत्र, कहा..जनसमस्या को लेकर करें आंदोलन India gas news : PNG कनेक्शन के बाद पुराना LPG चूल्हा कैसे करें कन्वर्ट? जानें आसान और सुरक्षित तरीका
19-Dec-2024 08:21 AM
By First Bihar
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार की सबसे बड़ी मुख्य विरोधी पार्टी राजद विधायक के भाई से जुड़ीं हुई निकलकर सामने आ रही है। पटना एम्स के सुरक्षा अधिकारी पर दिनदहाड़े फायरिंग करने के मामले में विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के खगौल थानांतर्गत कोथवां स्थित घर समेत कई ठिकानों प पुलिस ने छापेमारी की है।
दरअसल, राजद के बाहुबली विधायक रीत लाल यादव के भाई पिंकू यादव पर यह आरोप है कि इन्होंने पटना एम्स के एक अधिकारी पर गोलीबारी करवाई थी और उन्हें धमकी भी दिया था। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और काफी लंबे समय से इनकी खोजबीन जारी थी। इसके बाद अब यह एक्शन देखने को मिला है।
जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय जनता दल के बाहुबली विधायक रीत लाल यादव के भाई पिंकू यादव के ठिकानों पर छापेमारी हुई है और इस रेड में तीन बंदूक बरामद किया गया है। जिसका कोई लाइसेंस नहीं मिला है। अब पुलिस ने इसको जप्त कर लिया है। इसके अलावा इस छापेमारी में 11 लाख रुपया से अधिक की बरामदगी हुई है। इसके अलावा एक नोट गिनने की एक मशीन भी जप्त की गई है।
इसके अलावा पुलिस की इस छापेमारी में भारी संख्या में पुराने स्टांप बरामद किए गए हैं और इसके अलावा जमीन से संबंधित कई कागजात भी मिले हैं। उसे भी जप्त कर लिया गया है। इसके साथ ही पुलिस ने बहुत सारे फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट भी बरामद किए हैं जिसमें पैसे का लेनदेन का मामला है। इसके साथ ही साथ पुलिस ने वहां से कई और संदिग्ध सामान बरामद किया है।
मालूम हो कि, पिंकू यादव के नाम एम्स के मुख्य सुरक्षा पदाधिकारी पर गोली चलवाने के मुख्य मास्टरमाइंड के तौर पर सामने आया था और न्यायालय से वारंट लेने के बाद उनके यहां छापेमारी की गई। इससे पहले पुलिस ने विधायक रीतलाल यादव के भाई पिंकू यादव के खगौल थानांतर्गत कोथवां स्थित घर में पुलिस ने इश्तेहार चस्पा किया।
गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व एम्स के मुख्य सुरक्षा अधिकारी अपने घर से दफ्तर के लिये निकले थे। इसी बीच खगौल थाना क्षेत्र के फ्लाईओवर पर उनकी गाड़ी के उपर फायरिंग कर बाइक सवार अपराधी भाग निकले। इस मामले में खगौल पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार भी किया था। जबकि पिंकू घटना के बाद से ही पटना छोड़कर भाग निकला।