बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
19-Aug-2025 02:13 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Politics: बिहार में महागठबंधन की ओर से निकाली जा रही वोटर अधिकार यात्रा के दौरान आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा ऐलान किया। तेजस्वी ने कहा है कि अगली बार जब भी लोकसभा चुनाव होगा, हम राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री बनाएंगे।
यह घोषणा उन्होंने मंगलवार को नवादा में हुई जनसभा के दौरान की, जहां राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों ने मंच साझा किया और भाजपा व चुनाव आयोग पर जमकर निशाना साधा। सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भाजपा मिलकर गरीबों के वोट का अधिकार छीनने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एसआईआर के तहत कई असली वोटरों के नाम काट दिए गए हैं, यहां तक कि लोकसभा चुनाव में मतदान करने वाले लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है। तेजस्वी ने कहा कि ये लोग सोचते हैं बिहारियों को चूना लगा देंगे, लेकिन याद रखें एक बिहारी, सब पर भारी। जनता इस बार पाई-पाई का हिसाब लेगी।
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अब बिहार की बागडोर नीतीश कुमार के हाथों में सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि बीस साल से जो सरकार चल रही है, उसे अब उखाड़ फेंकने का वक्त आ गया है। नीतीश सरकार हमारी योजनाओं को चुराकर खुद का बता रही है।
उन्होंने दावा किया कि वे बिहार को तेज़ी से आगे बढ़ाएंगे और सभी वर्गों को साथ लेकर चलेंगे। वहीं सभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बिहार में एक नई तरह से वोटों की चोरी की जा रही है। भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर लोकतंत्र को कमजोर करने की साजिश रची है। राहुल ने भरोसा जताया कि वे इस साजिश को रोक कर रहेंगे और जनता के अधिकारों की रक्षा करेंगे।