पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
17-Feb-2021 06:48 PM
DELHI : अक्सर अपने सामान्य ज्ञान को लेकर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी विरोधियों के निशाने पर आ जाते हैं। आज एक बार फिर राहुल गांधी के साथ ऐसा ही हुआ। दरअसल आज पुद्दुचेरी दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने आज वहां मछली पालकों को संबोधित किया। इस दौरान बोलते बोलते राहुल यह क्या गए की मत्स्य पालन के लिए अब तक के केंद्र सरकार ने दिल्ली में कोई मंत्रालय तक नहीं बनाया है। बस फिर क्या था इस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को घेर लिया।
राहुल गांधी ने मछली पालकों को संबोधित करते हुए जो बातें कहीं उसका वीडियो ट्वीट करते हुए गिरिराज सिंह ने इटालियन भाषा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को जमकर घेरा। राहुल गांधी को ट्वीट करते हुए गिरिराज सिंह ने लिखा है कि आप मेरे नए मत्स्य पालन मंत्रालय में आएं या मुझे जहां चाहे बुलाए मैं आ जाता हूं। गिरिराज ने राहुल गांधी को कहा कि मैं आपको नए फिशरी मंत्रालय के द्वारा पूरे देश और पुद्दुचेरी में चलाए जा रहे हैं योजनाओं के बारे में बताऊंगा।
इतना ही नहीं राहुल गांधी को इटालियन में ट्वीट करते हुए गिरिराज सिंह ने लिखा कि इटली में अब तक ऐसा कोई मंत्रालय नहीं है। इटली जैसे देश में फिशरी का डिपार्टमेंट कृषि और वानिकी मंत्रालय के अंतर्गत ही आता है। गिरिराज सिंह ही नहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर ने भी राहुल गांधी को इस मसले पर घेरा है। यह बात अपने आप में हैरत भरा है कि राहुल गांधी को केंद्र सरकार के मंत्रालय के बारे में जानकारी नहीं और मत्स्य पालको के बीच संबोधन के दौरान उन्होंने जो बातें कही उसके बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष खुद घिर गए हैं।