ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / ‘रेड्डी ने कर दी है बड़ी भूल.. राहुल-नीतीश को देना होगा जवाब’ बिहार...

‘रेड्डी ने कर दी है बड़ी भूल.. राहुल-नीतीश को देना होगा जवाब’ बिहार के DNA पर सवाल उठाने पर भड़के गिरिराज

09-Dec-2023 06:44 PM

By HARERAM DAS

BEGUSARAI: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी द्वारा बिहारियों के डीएनए पर सवाल उठाने पर सियासत गर्म हो गई है। एक तरफ जहां कांग्रेस के सहयोगी दल रेवंत रेड्डी का बचाव करने में लगे हैं तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए और बीजेपी इसको लेकर हमलावर हो गई है। बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इसपर जवाब मांगा है।


दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पंहुचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी ने बड़ी भूल कर दी है, जो बिहार के डीएनए को गाली देने का काम किया है। दुर्भाग्य कि यहां के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2010 में नरेंद्र मोदी को डीएनए भेज रहे थे लेकिन आज जब कांग्रेस के मुख्यमंत्री ने बिहार के डीएनए पर सवाल उठाया है तो उनकी जुबान बंद है। राहुल गांधी जब बिहार आएंगे तो इस पर उन्हें जवाब देना होगा।


उन्होंने कहा कि लालू यादव यह अगल-बगल दायें-बायें करने से आरक्षण नहीं होगा। हमारे डीएनए पर प्रश्न खड़ा किया है नीतीश कुमार जवाब देना पड़ेगा। ये लोग आज उनके साथ खड़े हैं जो भ्रष्टाचार के आकांठ में डूबे हैं। झारखंड के सांसद के घर 300 करोड़ निकला है। उसके पहले टीएमसी के मंत्री के घर से पैसे निकले। कांग्रेस के सांसद के घर रोज जखीरा घर से निकल रहा है। चुनाव में मोदी को हराने के लिए यह भ्रष्टाचारी एक हो रहे हैं। इस पर नीतीश कुमार और लालू यादव का जुबान बंद है।