ब्रेकिंग न्यूज़

घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम… 33 सवालों से खुलेगा हर परिवार का पूरा ‘डेटा’, 17 अप्रैल से शुरू होगा बड़ा अभियान! IAS Training Bihar : बिहार सरकार का बड़ा फैसला! 18 जिलों के DM समेत 38 IAS ट्रेनिंग पर भेजे गए, जारी हुआ आदेश Bihar News : जाते -जाते CM नीतीश ने बिजली उपभोक्ताओं को दी बड़ी राहत ! अब अफसरों ने किया यह काम तो लगेगा 1000 रुपए का जुर्माना; पढ़ें पूरी खबर Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।

Home / politics / राबड़ी देवी फिर बनीं विधान परिषद में विरोध दल की नेता, आरजेडी की...

राबड़ी देवी फिर बनीं विधान परिषद में विरोध दल की नेता, आरजेडी की मांग पर सभापति ने लगाई मुहर

20-Jul-2024 11:58 AM

By First Bihar

PATNA: पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी एक बार फिर से बिहार विधान परिषद में विरोधी दल की नेता बनाई गई हैं। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह को पत्र लिखकर इसके लिए अनुरोध किया था, जिसपर कार्यकारी सभापति ने अपनी सहमति दे दी है। इसको लेकर विधान परिषद की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है।


दरअसल, विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने विरोधी दल के नेता के तौर पर राबड़ी देवी के नाम पर अपनी मुहर लगा दी है। इसके साथ ही साथ बीजेपी एमएलसी राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता और जेडीयू के ललन कुमार सर्राफ को सदम में सत्तारूढ़ दल का उपनेता की मान्यता कार्यकारी सभापति ने दी है।


वहीं बीजेपी की तरफ से संजय प्रकाश को उप मुख्य सचेतक और जेडीयू की तरफ से नीरज कुमार और रीता देवी को सचेतक की मान्ता दी गई है। बिहार विधान परिषद के 207वें सत्र को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में कार्यकारी सभापति ने सदस्यों को सदन की गरिमा बरकार रखने को कहा है। सदन के सुगम और सफल संचालन को लेकर बैठक में चर्चा हुई है।


कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी सदस्यों से 22 जुलाई से शुरू हो रहे सत्र के शांतिपूर्ण संचालन में सहयोग करने की अपील की है। इस बैठक में विजय चौधरी, संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, नवल किशोर यादव समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।