ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / politics / बिहार के सियासी दिग्गज PK को कमजोर कड़ी मानते हैं, लेकिन प्रशांत के...

बिहार के सियासी दिग्गज PK को कमजोर कड़ी मानते हैं, लेकिन प्रशांत के प्लान पर है सबकी नजर

05-May-2022 07:11 AM

PATNA : प्रशांत किशोर ने बिहार की धरती से जन सुराज लाने की बात कर सबको चौंका दिया था। प्रशांत किशोर आज अपने फ्यूचर प्लान से पर्दा उठाने वाले हैं। हालांकि प्रशांत किशोर की पॉलिटिकल एंट्री को लेकर बिहार के सियासी दिग्गजों की राय लगभग एक जैसी नजर आती है। लालू प्रसाद हो या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव हों या फिर भारतीय जनता पार्टी के नेता, सभी एक सुर में पीके को खारिज कर रहे हैं। सबका कहना है कि प्रशांत किशोर बिहार में ज्यादा कुछ नहीं कर पाएंगे। नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव ने तो प्रशांत किशोर को नोटिस तक नहीं लिया जबकि लालू यादव उन्हें फ्लॉप शो का किरदार बता रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने भी कुछ ऐसी ही राय जाहिर की है बिहार के यह सियासी दिग्गज भले ही प्रशांत किशोर को इग्नोर कर रहे हो लेकिन आज पीके की तरफ से होने वाले ऐलान पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। 


प्रशांत किशोर की प्रेस वार्ता पर तमाम दलों के नेताओं की नजर टिकी हुई है। सभी जानने को बेचैन है कि प्रशांत किशोर आखिर आगे का कौन सा प्लान साझा करने वाले हैं? क्या पीके वाकई अपनी नई पॉलिटिकल पार्टी को लॉन्च करने जा रहे हैं या फिर किसी और फॉर्मेट में वह सियासी दखल का रास्ता बताने जा रहे हैं? सामने से भले ही बिहार के सियासी धुरंधर प्रशांत किशोर को नजरअंदाज कर रहे हो लेकिन पीके की प्लानिंग और चुनावी प्रबंधन को यह भली-भांति जानते हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में इसका अनुभव किया है। 2015 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव, लालू यादव सरीखे नेताओं को पीके के साथ काम करने और उनकी चुनावी रणनीति को करीब से देखने का मौका मिला है। यही वजह है कि इन नेताओं की नजर प्रशांत किशोर की हर चाल पर गड़ी हुई है। 


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने अब तक तेजस्वी यादव ही प्रमुख चुनौती के तौर पर रहे हैं। इसके अलावा चिराग पासवान जैसे नेताओं की वजह से नीतीश की परेशानी बढ़ी है। ऐसे में प्रशांत किशोर आगे क्या नीतीश के लिए भी चुनौती खड़ी करेंगे यह भी एक महत्वपूर्ण सवाल है। जेडीयू के नेताओं की नजर इसी बात पर टिकी होगी, जबकि तेजस्वी यादव प्रशांत किशोर को बिहार में एक और विकल्प का कोण नहीं बनते देखना चाहते। आरजेडी की नजर इस नजरिए से पीके के प्लान पर होगी। बीजेपी प्रशांत किशोर फ्यूचर प्लानिंग पर इसलिए नजर गड़ाए होगी क्योंकि उसके एजेंडे में बिहार के अंदर अकेले सत्ता पर काबिज होना शामिल है। वजह चाहे अलग–अलग हो लेकिन तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं को इस बात में दिलचस्पी जरूर है कि पीके आखिर बिहार में क्या करने वाले हैं?