ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / 'पीएम साहब आप फर्जी गरीब हैं; गरीबों को आटा नहीं मिल रहा है,आपको...

'पीएम साहब आप फर्जी गरीब हैं; गरीबों को आटा नहीं मिल रहा है,आपको मोमबत्ती जलाने की पड़ी है'

03-Apr-2020 10:42 AM

PATNA : जन अधिकार पार्टी (JAP) सुप्रीमो पप्पू यादव ने पीएम मोदी की देशवासियों के नाम अपील के बाद तल्ख टिप्पणी की है। पप्पू यादव ने पीएम की अपील को खोखला बताते हुए नरेन्द्र मोदी को फर्जी गरीब तक कह डाला है।


पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि पीएम साहबआप फर्जी गरीब हैं। आपको नहीं पता है पूरा देश में गरीबों को आटा नहीं मिल रहा है। आपको मोमबत्ती जलाने की पड़ी है।पप्पू यादव ने पीए मोदी के उस अपील पर हमला बोला है जिसमें  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी शुक्रवार सुबह 9 बजे देशवासियों को वीडियो संदेश में कहा कि रविवार को रात नौ बजे 9 मिनट तक घर की लाइट बंद कर दीप जलाने की अपील की।


पप्पू यादव की टिप्पणियों पर अगर विश्लेषण करें तो  उनके मुताबिक लॉकडाउन में गरीबों को भला नहीं हो सका है। गरीबों के लिए सरकार लाख दावें करें कि उनके लिए सरकार के खजाने का मुंह खोल दिया है लेकिन सच्चाई ये हैं कि गरीबों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। उनकी माने तो गरीबों को आटा तक नहीं मिल रहा है। पप्पू यादव ने लॉकडाउन के दौरान सरकारी तंत्र पर सवाल खड़े किए जिसमें गरीबों को घर पर बैठने को तो कह दिया गया लेकिन उनके भोजन-पानी की कोई सुध नहीं ली गयी।