देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
06-Dec-2022 07:35 PM
PATNA : भारत को जी-20 की मेजबानी का मौका मिला है। देश के लिए यह गौरव की बात है और भारत में जी-20 को लेकर 200 से ज्यादा अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन होना है। केंद्र सरकार ने इस मसले पर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी लेकिन जेडीयू और आरजेडी का कोई भी नेता इस बैठक में शामिल नहीं हुआ। राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी इस बैठक में बुलाया गया था लेकिन नीतीश कुमार ने इस बैठक से दूरी बनाए रखी। जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह भी बैठक में शामिल नहीं हुए। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव इस वक्त सिंगापुर में है और उनके अलावा आरजेडी का कोई नेता भी इस बैठक में नहीं पहुंचा।
जी 20 को लेकर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक से नीतीश की दूरी पर उनके पुराने सहयोगी रहे बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने सवाल खड़े किए हैं। सुशील मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी को दो बार धोखा दिया। उनमें पीएम के सामने पड़ने की हिम्मत नहीं इसलिए जी-20 मुद्दे पर बुलायी गई सर्वदलीय बैठक में न मुख्यमंत्री गए, न ही जेडीयू के अध्यक्ष ललन सिंह शामिल हुए। मोदी ने कहा है कि आरजेडी ने भी इस बैठक में भाग नहीं लिया। सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री मोदी से नजर चुरा रहे हैं। पूर्व डिप्टी सीएम ने यह भी पूछा है कि क्या अब उनके बिहार आने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रोटोकॉल के मुताबिक पीएम का स्वागत करने भी नहीं करेंगे? क्या नीतीश केंद्र सरकार की उन बैठकों में नहीं शामिल नहीं होंगे, जिनमें पीएम मोदी मौजूद रहेंगे?
सुशील मोदी ने नीतीश के रवैये पर एतराज जताते हुए कहा है कि इससे राज्य का नुकसान होगा और बिहार की छवि खराब होगी लेकिन शायद नीतीश कुमार को इसकी चिंता नहीं है। नीतीश अहंकार में डूबे हुए हैं जो राजनीतिक जीवन में सही नहीं है। सुशील मोदी ने कहा कि भारत को जी-20 का नेतृत्व मिलने के अवसर में बिहार समेत देश भर में 200 से ज्यादा कार्यक्रम होने वाले हैं। क्या नीतीश कुमार इन कार्यक्रमों में भी असहयोग करेंगे? यदि ऐसा होता है तो यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण होगा।