ब्रेकिंग न्यूज़

CTET Re Exam : CTET री-एग्जाम 2026 की डेट जारी, इन केंद्रों पर इस दिन परीक्षा; प्रोविजनल आंसर की में होगी देरी Bihar Highway Project: बिहार में इस फोरलेन निर्माण का काम अटका ! 30 एकड़ जमीन पर घमासान,डीसीएलआर ने दिया जांच का आदेश; पढ़िए क्या है मुख्य वजह Bihar News: फेरे के बाद दुल्हनें फुर्र: ‘लुटेरी दुल्हन’ गैंग का बड़ा खुलासा, शादी के नाम पर 5 लाख की ठगी Bihar News: हाकिम का 'ड्राइवर' चला रहा खनन कार्यालय ! पुलिस को फोन कर हड़काया...ओवरलोडेड गाड़ियों को छुड़वाया, बाद में पता चला- जिसे अधिकारी समझे वो तो साहब का चालक था, फिर... Bihar Bhumi: CO-DCLR की मनमानी पर चला हथौड़ा....‘लंबित’ के नाम पर खेल खत्म ! राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का मास्टर स्ट्रोक Bihar Road Project : बिहार के गांवों की सड़क होगी चकाचक, सरकार ने तैयार किया ख़ास प्लान; जानिए क्या है पूरा अपडेट Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 18वां दिन सदन की कार्यवाही शुरू, प्रश्नकाल में इन विभागों से जुड़ें सवालों का होगा जवाब Bihar Assembly : बिहार विधानसभा बजट सत्र का 18वां दिन: CAG रिपोर्ट के साथ 6 बड़े संशोधन विधेयक सदन में होंगे पेश; जानिए आज का पूरा रूटीन Bihar Ration Card : बिहार में e-KYC की डेडलाइन तय, राशन कार्ड से नाम कटा तो इन 7 योजनाओं का नहीं मिलेगा लाभ Bihar News : बिहार में बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने वालों पर सख्त एक्शन, थानों को 24 घंटे में FIR दर्ज करने का निर्देश

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी के पूर्णिया दौरे की तैयारियां तेज, बिहार प्रशासनिक सेवा के 30 अधिकारियों की हुई तैनाती; पूरी लिस्ट देखिए..

PM Modi Bihar Visit: पीएम मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। सुरक्षा के मद्देनज़र 30 प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है।

PM Modi Bihar Visit

12-Sep-2025 05:41 PM

By FIRST BIHAR

PM Modi Bihar Visit: चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। आगामी 15 सितंबर को प्रधानमंत्री एक बार फिर से बिहार आ रहे हैं। इस दिन वह पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के साथ साथ एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में है।


पीएम मोदी के दौरे को लेकर बिहार सरकार ने पूर्णिया में 30 अधिकारियों की तैनाती की है। ये सभी अधिकारी 14 से 15 सितंबर यानी दो दिनों तक पूर्णिया में तैनात रहेंगे। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि प्रधानमंत्री के पूर्णिया दौरे के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए इन अधिकारियों को पूर्णिया समाहरणालय में तैनात किया जाता है।


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पूर्णिया राज्य का चौथा वाणिज्यिक एयरपोर्ट होगा, जहां से यात्री विमान सेवा शुरू हो सकेगी। एयरपोर्ट उद्घाटन के दौरान केवल विशिष्ट एवं गणमान्य व्यक्तियों को ही प्रवेश मिलेगा। जबकि शीशाबाड़ी की जनसभा में आम जनता बड़ी संख्या में शामिल होगी। पांच हैंगर का निर्माण भी जनसभा के लिए किया जा रहा है।


प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है। ट्रैफिक पुलिस आम लोगों के लिए रूट चार्ट और पार्किंग स्थलों को अंतिम रूप देने में लगी हुई है। सूत्रों के अनुसार, कसबा, डगरूआ लेन, गुलाबबाग मार्केटिंग यार्ड, शीशाबाड़ी चौक और जीरोमाइल सहित 16-17 स्थानों पर वाहन पार्किंग के लिए जगह चिन्हित की गई है। जनसभा में भाग लेने के लिए जिले सहित सीमावर्ती इलाकों से बसों द्वारा लोगों के आने की संभावना है।