‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार
16-Apr-2024 12:26 PM
By First Bihar
GAYA : पीएम मोदी ने लालू-तेजस्वी पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज का सबसे बड़ा चेहरा आरजेडी है। बिहार में भ्रष्टाचार का दूसरा नाम आरजेडी है। बिहार की बर्बादी की सबसे बड़ा गुनाहगार आरजेडी है। चारा घोटाला के नाम पर वोट मांगने वालों पर अदालत ने अपनी मुहर लगा दी है कि उसने चारा चोरी की है और गरीबों को लूटा है।
पीएम मोदी ने कहा कि आरजेडी ने बिहार को केवल दो ही चीजें दी हैं। एक जंगलराज और दूसरा भ्रष्टाचार है। इन्ही का दौर था जब बिहार में अपहरण और फिरौती एक उद्योग बन गया था। हमारी बहन-बेटियां घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं। गया जैसे इलाके नक्सली हिंसा की आग में जलते रहते थे। बुद्ध की धरती पर नक्सली गोलियां चलाते थे। ऐसी हालत करके छोड़ दी थी उन्होंने बिहार की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आरजेडी ने बिहार के कितने ही परिवारों को बिहार छोड़कर पलायन को मजबूर कर दिया था। आज लूट का वही खेल ये लोग देश के साथ खेलना चाहते हैं। जब भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करता हूं तो ये लोग मोदी के खिलाफ लामबंदी करते हैं। मैं कहता हूं कि भ्रष्टाचार हटाओ तो यह कहते हैं कि भ्रष्टाचारी बचाओ। इन्हें लगता है कि बिहार के युवा इनकी बातों में आ जाएंगे लेकिन बिहार के स्मार्ट युवा कभी भी जंगलराज वालों के साथ नहीं जाएंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि लालटेन से कभी मोबाइल चार्ज हो सकता है क्या? यह लालटेन के जमाने वाले लोग आपको आधुनिक युग में नहीं जाने देना चाहते हैं। आरजेडी का राज होता तो आपके मोबाइल की बैट्री भी चार्ज नहीं हो पाती। पूरी दुनिया में आज अस्थिरता का दौर है। ऐसे में देश को मजबूत और बड़े फैसले लेने वाली सरकार की जरुरत है।
पीएम मोदी ने लालू पर पलटवार करते हुए कहा कि जो लोग संविधान को राजनीतिक हथियार के तौर पर उपयोग करना चाहते हैं वे कान खोलकर सुन लें, पिछले तीन दशक से आपने लोगों को डराए रखने के लिए भांति-भांति की कथाएं प्रचलित की हैं। कभी कहते थे कि आरएसएस और बीजेपी आएगी तो देश जल जाएगा, बच नहीं पाएगा। लेकिन पिछले तीस सालों से अनेक राज्यों में हम सरकार चला रहे हैं। अटल जी के समय से देश की सत्ता में आते जाते रहे हैं लेकिन इस देश को सबसे ज्यादा शांति का समय हमारे ही कालखंड में मिला है।
उन्होंने कहा कि यह लोग कभी कहा करते थे कि अगर आरएसएस-बीजेपी वाला आए तो अल्पसंख्यकों को देश छोड़कर भागना पड़ेगा। लेकिन आज भी वे आन, बान और शान के साथ सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेकर विकास कर रहे हैं। हमलोगों के बारे में क्या-क्या कहते थे लेकिन हमने दिखा दिया कि चंद्रयान को लेकर जाने की ताकत किसमें है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि ये लोग पिछले 25-30 साल से एक पुराना रिकॉर्ड घूमा रहे हैं कि जब भी बीजेपी आगे बढ़ती है तो संविधान का राजनीतिक शस्त्र की तरह उपयोग करती है। झूठ फैलाते हैं कि ये संविधान बदल देंगे। लेकिन लिखकर रख लीजिए मोदी और बीजेपी तो क्या स्वयं बाबा साहेब अंबेडकर भी इस संविधान को नहीं बदल सकते।