ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत

Home / politics / पटना में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो शुरू, पीएम के साथ सीएम नीतीश...

पटना में प्रधानमंत्री मोदी का रोड शो शुरू, पीएम के साथ सीएम नीतीश भी मौजूद

12-May-2024 07:23 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। भट्टाचार्या रोड से शुरू हुए पीएम मोदी के रोड शो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पटना साहिब से बीजेपी उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के साथ बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी पीएम मोदी के रथ पर मौजूद हैं।


दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पटना में पहली बार रोड शो कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी पटना साहिब से बीजेपी प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के पक्ष में लोगों से वोट की अपील कर रहे हैं। तय समय पर पीएम मोदी का काफिला भट्टाचार्या रोड पहुंचा, जहां से वे अपनी गाड़ी छोड़कर बीजेपी के रथ पर सवार हुए। 


उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के अलावा रविशंकर प्रसाद रथ पर सवार होकर रोड शो के लिए निकले हैं। पटना में जिस रूट से पीएम का रोड शो गुजरने वाला है लोगों की भारी भीड़ मौजूद है। पीएम मोदी और मुख्यमंत्री हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। 


पटना के भट्टाचार्य मोड़ से शुरू होकर पीएम मोदी का रोड शो पीरमुहानी, उमा सिनेमा, कदमकुआं, ठाकुरबाड़ी, बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन जाकर समाप्त होगा। सड़कों पर की गई बैरिकेडिंग के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए बेकरार दिख रहे हैं। प्रधानमंत्री हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन कर रहे हैं। 


news image


news image


news image