Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग Bihar News : बिहार के छात्रों की लगी लॉटरी! अब हर महीने मिलेंगे 2000 रुपये; छात्रों में खुशी की लहर 'यह नशा बड़ी बुरी बला है!' बच्चों को नेपाल घुमाने गए गुरुजी, अब घर नहीं बल्कि पहुँचे हवालात; जानिए वजह Bihar Road Project : अब गांव से शहर पहुंचना होगा आसान! बिहार में इतने KM बन नई सड़कें; जारी हुआ आदेश बेगूसराय में बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अभियान में 3 वाहन जब्त, लाइनर सहित 3 गिरफ्तार EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई
30-Jun-2022 04:40 PM
PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने बिहार दौरे पर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री आगामी 12 जुलाई को पटना आएंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है। प्रधानमंत्री का बिहार दौरा विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम को लेकर होगा। हालांकि अब तक उनके कार्यक्रम को लेकर विस्तृत जानकारी नहीं आई है।
बिहार विधान मंडल परिसर में शताब्दी द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। विधानसभा के द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य के पूरा होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करने के लिए पटना पहुंचेंगे। पीएम मोदी अगले महीने 12 जुलाई को पटना आएंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर आज मानसून सत्र के अंतिम दिन विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जब विधानसभा पहुंचे तो वह मुलाकात करने के लिए स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के चेंबर में गए इस दौरान अधिकारियों को भी मुख्यमंत्री ने तलब किया। इसके बाद यह जानकारी सामने आई है कि प्रधानमंत्री 12 जुलाई को पटना पहुंचेंगे।
मिली जानकारी के अनुसार 12 जुलाई को होने वाले देवघर एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी शामिल होंगे। देवघर एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के बाद वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गयी है। वही 12 जुलाई को प्रधानमंत्री देवघर एम्स के अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे।