डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या
17-Sep-2021 07:05 AM
PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 71वां जन्मदिन है। 71वें जन्मदिन के मौके पर आज बड़े जश्न की तैयारी है। बीजेपी भव्य तरीके से प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाने में जुटी हुई है। लगभग 3 हफ्ते के लिए बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को कई अलग-अलग कार्यक्रमों के जरिए मनाने की तैयारी की है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर 7 अक्टूबर तक के बीजेपी के तरफ से राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम चलाया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर आज जिससे राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत हो रही है। इसे भारतीय जनता पार्टी ने सेवा और समर्पण अभियान का नाम लिया है। बीजेपी इस अभियान को 20 दिनों तक चलाएगी। इसके पीछे भी एक खास मकसद है। बीजेपी का मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी 20 साल पहले पहली बार मुख्यमंत्री बने थे लिहाजा यह आयोजन 20 दिनों तक चलेगा। पीएम मोदी के जीवन पर आयोजित प्रदर्शनी के साथ-साथ ब्लड डोनेशन कैंप समेत अन्य तरह के आयोजन किए जाएंगे। बिहार में भी पीएम मोदी के जन्मदिन को आज खास तरीके से मनाया जा रहा है। जन्मदिन के मौके पर आज बिहार में मेगा वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाएगा। बिहार में रिकॉर्ड 35 लाख से ज्यादा लोगों को आज कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज इस टीकाकरण महाअभियान की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर इसकी शुरुआत की जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई भी दी है। सीएम नीतीश कंकड़बाग स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आज इस महाअभियान की शुरुआत करेंगे।
इतना ही नहीं नीतीश कुमार आज 70 ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट के का भी लोकार्पण करेंगे। बिहार में कोरोना टीकाकरण अभियान पहले से चल रहा है और अब नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। बिहार में इस महीने कोरोना टीका का आंकड़ा साढ़े 4 करोड़ के पार होने की उम्मीद जताई जा रही है। उधर बिहार बीजेपी की तरफ से भी आज पीएम मोदी के जन्मदिन पर ख़ास कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। पार्टी के तमाम बड़े नेता इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।