Noida Airport : जेवर से पहली उड़ान कब? उद्घाटन के बाद आम यात्रियों की नजरें कमर्शियल फ्लाइट पर, जानिए पूरा अपडेट बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव? रुपया टूटा, मौके बने! 95 के करीब पहुंची करेंसी, निवेशकों के लिए खुला नया रास्ता, जानिए Bihar News: राष्ट्रपति का नालंदा दौरा...विश्व धरोहर स्थल का करेंगी भ्रमण, प्रशासनिक तैयारी तेज...10 अफसरों को दिया गया विशेष जिम्मा Jana Nayagan: रिलीज डेट पर फिर संकट! क्या थलापति विजय की ‘जन नायकन’ दोबारा टलेगी? जानिए पूरा मामला PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़
02-May-2022 08:35 PM
PATNA : चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने राजनीति में एंट्री को लेकर जो संकेत दिया उसके बाद जब बिहार की सियासत में हलचल मची है। पीके की पॉलिटिकल एंट्री को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तरफ से प्रतिक्रिया देखने को मिली है। हालांकि जेडीयू ने फिलहाल इस मामले पर चुप्पी नहीं तोड़ी लेकिन बीजेपी के सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने प्रशांत किशोर को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि सुशील मोदी ने पीके पर निशाना साधने के चक्कर में अपने ही घटक दल के नेताओं को उनकी हैसियत बता डाली है।
दरअसल पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि बिहार में मुख्यधारा के चार दलों के अलावा किसी नई राजनीतिक मुहिम का कोई भविष्य नहीं है। सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि लोकतंत्र में किसी को भी राजनीतिक के प्रयोग करने या दल बनाने की पूरी आजादी है। इसलिए देश में सैकड़ों दल पहले से हैं, अब इस भीड़ में यदि कोई अति महत्वकांक्षी व्यक्ति एक नई नहर बनाना चाहता है तो इससे सदाबहार नदियों को क्या फर्क पड़ेगा¡ सुशील मोदी ही प्रशांत किशोर के ऊपर निशाना साधा हो बिहार में बीजेपी के साथ एनडीए में शामिल छोटे घटक दलों को उनकी इस बात से ठेस पहुंच सकती है। दरअसल मोदी प्रशांत किशोर पर हमला बोलते–बोलते जाने अनजाने में जीतन राम मांझी और पशुपति कुमार पारस जैसे छोटे घटक दल के नेताओं को उनकी हैसियत बता गए हैं।
इतना ही नहीं सुशील कुमार मोदी ने प्रशांत किशोर को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। सुशील मोदी ने कहा है कि जनता के मन मस्तिष्क में गहरे स्थापित किसी राजनीतिक दल के लिए चुनावी रणनीति बनाना, नारे पोस्टर और घोषणा पत्र बनाना, मदद करना या अभियान को बहुत पेशेवर ढंग से पूरा कर लेना एक बात है.. लेकिन करोड़ों लोगों की आकांक्षा पर खरे उतरने वाली राजनीति करना बिल्कुल अलग बात है. सुशील मोदी ने कहा है कि जिन को सालों तक अलग-अलग पार्टी के साथ अलग-अलग राज्यों में काम करने के बावजूद जनता का मुद्दा समझ में नहीं आया, वह अकेले क्या तीर मार लेंगे? सुशील मोदी ने भले ही निशाना पीके पर साधा हो लेकिन मांझी और पारस जैसे नेताओं को तीर चुभा होगा। अब देखना होगा मोदी के इस बयान पर एनडीए में सियासी बयानबाजी तेज होती है या फिर छोटे घटक दल चुप्पी साध लेते हैं।