BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक सिकरहना नदी में दर्दनाक हादसा: शौच के दौरान फिसलकर डूबा 12 वर्षीय बालक, 6 घंटे बाद मिला शव देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि
13-Aug-2022 07:15 PM
PATNA: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात के बाद बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव आज देर शाम पटना पहुंचे। पटना पहुचंने पर उनके समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। पटना पहुंचते ही तेजस्वी यादव बीजेपी पर जमकर बरसे। कहा कि बीजेपी और उनके नेताओं ने हर साल दो करोड़ लोगों को नौकरी देने का वादा किया था उन वादों का क्या हुआ?
पटना पहुंचे तेजस्वी यादव ने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से भी बातचीत की। तेजस्वी ने बताया कि मंत्रीमंडल के विस्तार को लेकर दिल्ली में महागठबंधन के शीर्ष नेताओं से बातचीत हुई है। वहीं गरीबों के मसीहा राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद जी ने भी आशीर्वाद दिया है। उनसे भी मंत्रीमंडल के विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। अब सब लोग इस काम में लगेंगे।
मीडिया ने जब सवाल किया कि मंत्रियों के शपथग्रहण में लालू प्रसाद आएंगे क्या? तब इस सवाल का जवाब देते हुए तेजस्वी ने कहा कि अभी देखते हैं क्या होता है। तेजस्वी से जब यह पूछा गया कि गिरिराज सिंह सहित कई बीजेपी नेता 10 लाख रोजगार देने के वादों को लेकर आपकों घेर रहे हैं सवाल उठा रहे हैं।
इसका भी तेजस्वी ने जवाब दिया कहा कि थोड़ा इंतजार का मजा लीजिए। बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि हम तो दे रहे है जरा बीजेपी के नेताओं से पूछिए जिन्होंने हर साल दो करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था उन वादों का क्या हुआ?