ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / पटना: CM नीतीश का अधिकारियों को निर्देश, लॉकडाउन में हर मजदूर को मिले...

पटना: CM नीतीश का अधिकारियों को निर्देश, लॉकडाउन में हर मजदूर को मिले काम और गरीबों को मिले भोजन

06-May-2021 04:34 PM

By Ganesh Samrat

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने 15 मई तक पूरे राज्य में लॉकडाउन लगाया है। इस दौरान लोगों से घर में रहने और लॉकडाउन का पालन करने की अपील की जा रही है। इस महामारी के बीच एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में रोजगार सृजन एवं लॉकडाउन के दौरान चलाए जा रहे सामुदायिक किचन के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गयी। इस बैठक में डिप्टी सीएम रेणु देवी, तारकेश्वर प्रसाद समेत कई अधिकारी शामिल हुए।

news image

कोरोना महामारी को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। जिसमें रोजगार सृजन और सामुदायिक किचन से संबंधित बातों पर चर्चा हुई। वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से हुई इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए। लॉकडाउन में हर मजदूर को काम मिले और सामुदायिक किचन के माध्यम से गरीबों को भोजन उपलब्ध कराई जाए इसे सुनिश्चित करने की बात मुख्यमंत्री ने कही।

 news image

ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी गरीब लोगों को काम मिले उन्हें किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो समीक्षा बैठक में इस बात की चर्चा की गयी। वही श्रमिकों का पारिश्रमिक ससमय मिले इसे भी सुनिश्चित करने की बात सीएम ने बैठक के दौरान कही। सात निश्चय पार्ट-2 एवं जल-जीवन- हरियाली अभियान के साथ-साथ अन्य कई सरकारी योजनाओं के तहत चलाए जा रहे निर्माण कार्यों में भी अधिक से अधिक लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं जाने की बात कही गयी। माइकिंग के जरीये गांव-गांव तक रोजगार की उपलब्धता को लेकर लोगों को जानकारी देने का भी निर्देश दिया गया।