देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
14-Apr-2022 09:53 PM
PATNA : चाचा पशुपति कुमार पारस और भतीजे चिराग पासवान के बीच भले ही दूरियां पैदा हो गई हों लेकिन अपने भाई स्वर्गीय राम विलास पासवान के लिए पशुपति पारस के दिल में आज भी वही प्रेम है। अंबेडकर जयंती के मौके पर जब पार्टी ने आज कार्यक्रम का आयोजन किया तो पशुपति कुमार पारस अपनी दिल की बात नहीं रोक पाए। पशुपति पारस ने अपने बड़े भाई रामविलास पासवान को भारत रत्न दिए जाने को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने बड़ी मांग रख दी है। पारस ने कहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की स्मृतियों को संजोते हुए पटना में एक म्यूजियम बनाया जाना चाहिए। पारस ने कहा कि भारत रत्न देने का प्रस्ताव राज्य सरकार अपने मंत्रिमंडल से पास कर केंद्र के पास भेजे और वह केंद्र सरकार के स्तर से इसके लिए पहल करेंगे।
पशुपति कुमार पारस ने स्वर्गीय रामविलास पासवान की स्मृति में पटना के अंदर एक म्यूजियम के निर्माण की भी आवश्यकता बताई है। पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा संसद के सेंट्रल हॉल में रामविलास पासवान की पहल पर लगी थी। अंबेडकर जयंती की सरकारी छुट्टी भी रामविलास पासवान ने ही शुरू करवाई और आज हमें बाबा साहब के साथ-साथ रामविलास पासवान के सम्मान के बारे में भी पहल करनी चाहिए।
एक तरफ केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस अपने भाई रामविलास पासवान को सम्मान दिए जाने की जरूरत बता रहे थे तो वही उनके भतीजे प्रिंस पासवान में अपने चचेरे भाई चिराग पासवान के ऊपर इसी मंच से तंज कसा। चिराग पासवान को प्रिंस पासवान ने नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें बड़ों का सम्मान करना चाहिए। प्रिंस ने कहा कि चिराग पासवान चुनाव के नजदीक आने तक के सब के पैर छू लेंगे। आपको बता दें कि पिछले दिनों चिराग पासवान ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह नीतीश कुमार का पैर छूना चाहते हैं हालांकि चिराग के इस बयान का संदर्भ दूसरा था।