ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / politics / अपने ऊपर हुए हमले के लिए चाचा ने चिराग को जिम्मेवार ठहराया, पारस...

अपने ऊपर हुए हमले के लिए चाचा ने चिराग को जिम्मेवार ठहराया, पारस बोले.. मुझे लगातार धमकी दे रहा है भतीजा

18-Apr-2022 01:44 PM

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी और रामविलास पासवान के परिवार में टूट के बाद चाचा और भतीजे के बीच जो विवाद शुरू हुआ था अब वह बेहद दिलचस्प दौर में जा पहुंचा है। दो दिन पहले चाचा पशुपति कुमार पारस के ऊपर मोकामा के घोसवारी में हमला हुआ था। चौहरमल जयंती के मौके पर चिराग पासवान भी उस कार्यक्रम में पहुंचे थे लेकिन चिराग का स्वागत हुआ और उनके तुरंत बाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के ऊपर हमला हुआ। पशुपति पारस के काफिले पर रोड़ेबाजी की गई और उन्हें काला झंडा दिखाया गया था। अब इस मामले में चाचा पशुपति कुमार पारस में भतीजे चिराग पासवान के ऊपर आरोप लगाया है।


केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस का कहना है कि उनके खिलाफ लगातार साजिश रची जा रही है। चिराग पासवान उन्हें लगातार धमकी देते रहे कि पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर देंगे। नीतीश कुमार के पक्ष में बयान देने पर चिराग पासवान मुझसे नाराज हुआ करते थे। पारस ने दावा किया है कि चिराग हमेशा यह कहते थे कि नीतीश कुमार को वह जेल भिजवाना चाहते हैं। पशुपति पारस ने अपने ऊपर हमले के लिए भतीजे चिराग पासवान को जिम्मेदार ठहराया है। पारस ने कहा है कि उनके खिलाफ बड़ी साजिश से चल रही है। 


केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने यह भी कहा कि उनकी सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए। इतना ही नहीं पारस ने इस बात का खुलासा भी किया कि एनडीए में रहते हुए विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बनी थी लेकिन चिराग पासवान ने अपनी मर्जी चलाई, नतीजा यह हुआ कि पार्टी की स्थिति बेहद खराब हो गई। परस ने कहा कि अगर हम गठबंधन के साथ चुनाव लड़े होते तो एक तरफ जहां केंद्र में हमारे मंत्री होते वहीं बिहार में भी हम कैबिनेट में शामिल होते। इतना ही नहीं पारस ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के ऊपर हमला होता है तो वह स्थानीय प्रशासन की भी चूक है। उन्होंने रामविलास पासवान की जयंती के दिन सरकारी अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है।