ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / नीतीश के सुशासन को पप्पू यादव ने छलावा बताया, बोले.. सरकार और विपक्ष...

नीतीश के सुशासन को पप्पू यादव ने छलावा बताया, बोले.. सरकार और विपक्ष में कोई फर्क नहीं

23-Apr-2022 09:18 PM

VAISHALI : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर नीतीश सरकार को जमकर घेरा है। पप्पू यादव ने कहा है कि बिहार में सुशासन का दावा केवल छलावा है। हकीकत यह है कि अपराधी जब चाहे किसी की भी हत्या कर निकल जा रहे हैं। दरअसल पप्पू यादव आज वैशाली में उस परिवार का दर्द बांटने पहुंचे थे जिस परिवार के मुखिया की हत्या पिछले दिनों कर दी गई थी।


जाप नेता पप्पू यादव आज वैशाली जिले के सहदेई ओपी थाना इलाके में अपराधियों की तरफ से निशाना बनाए गए स्वर्ण कारोबारी के घर पहुंचे थे। स्वर्ण कारोबारी की हत्या के बाद पप्पू यादव ने आज उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में सत्तापक्ष और विपक्ष में कोई फर्क नहीं बचा है। सरकार केवल सुशासन का दावा करती है और विपक्ष अपराध पर राजनीति। 


इतना ही नहीं पप्पू यादव ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को जमानत मिली जाने पर भी चुटकी ली। पप्पू यादव ने कहा कि लालू यादव को जमानत मिली लेकिन उनका परिवार ऐसे जश्न मना रहा है जैसे महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस या फिर भगत सिंह को जमानत मिली हो। बीजेपी की तरफ से तिरंगे को लेकर रिकॉर्ड बनाए जाने पर भी पप्पू ने सवाल खड़ा किया। पप्पू ने कहा कि जब बिहार का जीडीपी बांग्लादेश से भी कम हो तो हम किस बात के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड का जश्न मना रहे हैं।