‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम हथियार दिखाकर ‘भौकाल’ बनाना पड़ा भारी… वायरल रील ने पहुंचाया थाने, पुलिस ने ऐसे उतारा सारा ‘स्वैग’ BIHAR NEWS : भीड़ पर डंडे, टूट गया कंट्रोल! नालंदा मंदिर में 9 की मौत का CCTV ने खोला राज, जानिए भगदड़ के दौरान क्या हुआ कन्फर्म हो गया कि नीतीश इस्तीफा देंगे: बिहार सरकार ने जारी की अधिसूचना, किया गया खास इंतजाम Bihar News : इस दिन दिल्ली जाएंगे CM नीतीश, 10 को राज्यसभा शपथ और फिर बड़ा फैसला? Bihar Crime : पत्नी ने हसुआ से काटा पति का गला, बोरे में भर फेंकी लाश; अब खुद जेल पहुंची महिला; पढ़िए पूरी खबर BIHAR NEWS : पटना नगर आयुक्त की संपत्ति का खुलासा: पत्नी के पास डेढ़ किलो सोना और ढाई किलो चांदी; चौंकाने वाले आंकड़े Bihar Road Accident : शादी से 10 दिन पहले उजड़ा घर! हाइवा ट्रक ने ठेला चालक को कुचला, मौके पर हुई मौत; ट्रक चालक फरार
19-Apr-2024 07:04 PM
By First Bihar
PURNEA : लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान समाप्त हो गया है। बिहार की 4 सीटें जमुई, नवादा, गया और औरंगाबाद में कुल 38 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गयी है। अब बिहार में दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होना है। 26 को किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका यानि कुल 5 सीटों पर मतदान होगा। इन सीटों में पूर्णिया हॉटसीट बनी हुई है। यहां से एनडीए ने जेडीयू के संतोष कुशवाहा को मैदान में उतारा है, वही महागठबंधन से राजद की बीमा भारती और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पप्पू यादव चुनाव मैदान में हैं।
इससे स्पष्ट है कि पूर्णिया में त्रिकोणीय मुकाबला होने वाला है। निर्दलीय प्रत्याशी पप्पू यादव पर महागठबंधन खेमे की बड़ी पार्टी लगातार हमलावर है और उसके नेता पप्पू यादव के खिलाफ लगातार बयान दे रहे हैं। जिसके बाद अब पप्पू यादव ने भी जवाब दिया है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए उस बड़ी पार्टी के नेता पर पलटवार किया है। पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्वीट के जरिये उस बड़ी पार्टी पर निशाना साधा है। पप्पू यादव ने उस बड़ी पार्टी के नेता से सवाल किया है कि वे भाजपा से लड़ रहे हैं या उससे डर रहे हैं? पप्पू ने कहा कि महोदय, आप बीजेपी से डर रहे हैं और राहुल गांधी जी बीजेपी से खुलकर लड़ रहे हैं।
पप्पू यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि उन्हें कितनी नफ़रत और ईर्ष्या है पूर्णिया से ! उन्हें कितना डर है पूर्णिया के बेटे से ! पहले मेरी राजनीतिक हत्या करने की कोशिश की गई। तब पूर्णिया की जनता ने मुझे बचाया। तो अब बदहवासी में मुझपर निजी हमले कर रहे हैं। वे दावा तो बीजेपी से लड़ने की करते हैं, लेकिन उसके ख़िलाफ़ एक शब्द नहीं बोलते। महोदय, आप क्या राहुल गांधी जी की मदद करेंगे? जब आप भाजपा से डर रहे हैं। लेकिन राहुल गांधी जी भाजपा से खुलकर लड़ रहे हैं।