BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा
11-May-2021 03:48 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: जाप सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव की पटना में गिरफ्तारी के बाद जाप कार्यकर्ताओं में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है। पूर्णिया में पप्पू यादव के आवास पर पहुंचे जन अधिकार पार्टी के समर्थकों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। प्रदेश प्रवक्ता राजेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। जाप नेता और कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव को जल्द से जल्द रिहा करने की मांग की।
जाप के कार्यकर्ताओं ने बताया कि छपरा में एम्बुलेंस मामले के खुलासे के बाद पप्पू यादव को पटना में गिरफ्तार किया गया है। जबकि बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी पर इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी। जाप कार्यकर्ताओं का कहना था कि जिस व्यक्ति ने समाजिक सरोकार को उठाया उसे इस तरह से परेशान किया जा रहा है। पप्पू यादव दिन रात जरूरतमंदों की सेवा में खड़े रहते हैं। कोरोना महामारी के वक्त में भी उनके कामों को पूरे देश की जनता ने देखा है। जहां इस संक्रमण से बचने के लिए लोग घर में दुबके थे वही पप्पू यादव घर से बाहर निकल कर लोगों की मदद कर रहे थे।
पप्पू यादव बिहार की बदहाल सिस्टम को दिखाते रहे। कई खुलासे करते रहे। जो सरकार को नागवार गुजरा और यही कारण है कि उनके खिलाफ कई केस दर्ज किए गये। आज सुबह पप्पू यादव को पटना स्थित मंदिरी आवास में घंटों नजरबंद रखा गया फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पप्पू यादव को गिरफ्तार कर गांधी मैदान थाना ले जाया गया। पप्पू यादव की गिरफ्तारी से जाप कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। जाप कार्यकर्ताओं ने पूर्णिया में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका और अपना विरोध जताया। जाप कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव की रिहाई की मांग सरकार से की है। ऐसा नहीं किए जाने पर आंदोलन करने की बात कर रहे हैं।
