अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी BPSC TRE-4 पर बढ़ा विवाद: 3 दिन में विज्ञापन नहीं तो फिर आंदोलन, छात्र नेता का अल्टीमेटम छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच छातापुर में टैलेंट का महाकुंभ: पनोरमा स्टार-2026 का भव्य उद्घाटन, 29 मार्च को सजेगा बॉलीवुड का मंच फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचा
18-Sep-2019 05:59 PM
By Amit Srivastav
BETIAH : जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने नाबालिग दलित लड़की से रेप के आरोपी RJD के विधायक अरूण यादव को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. पप्पू यादव ने कहा कि अरूण यादव को बचाने की पूरी कोशिश की जा रही है और इसके लिए एक करोड़ रूपये लिये गये हैं. हालांकि पप्पू यादव ने इसका खुलासा नहीं किया कि पैसे किसने लिये हैं. उन्होंने कहा कि आरा का बच्चा-बच्चा जानता है कि किसने पैसे लिये हैं और कौन अरूण यादव को दो महीने से बचा रहा है.
बेतिया में बोले पप्पू यादव
पप्पू यादव आज बेतिया में गैंगरेप की पीडिता से मिलने आये थे. बाद में मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि रसूखदार बेटियों की अस्मत लूट रहे हैं और इसमें पूरा सरकारी सिस्टम उनका मददगार बन गया है. उन्होंने कहा कि आरा में नाबालिग लड़की के साथ हुआ रेप इसका जीता जागता उदाहरण है. रेप के आरोपी अरूण यादव को बचाने में पूरा सिस्टम लगा रहा. इसके लिए एक करोड़ रूपये लिये गये. पप्पू यादव ने कहा कि रेप के आरोपी अरूण यादव और राजवल्लभ यादव जैसे लोगों को जीने का अधिकार नहीं है.
तेजस्वी पर भी हमला
पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर भी जमकर हमला बोला. पप्पू ने कहा कि सूबे में जब बेटियों की अस्मत लूटी जा रही थी तो नेता प्रतिपक्ष डांस और पार्टी का लुफ्त उठाने में लगे थे. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नये प्रदेश अध्यक्ष बेतिया के ही हैं. उन्हें देखना चाहिये उनके क्षेत्र में एक नाबालिग लडकी के साथ गैंगरेप की घटना कैसे हो गयी.