ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल

Home / politics / नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर चिराग पासवान ने PM को लिखा...

नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर चिराग पासवान ने PM को लिखा पत्र, बोले.. अलग होकर भी आपके फैसले के साथ खड़ा हूं

26-May-2023 05:13 PM

By First Bihar

PATNA: नए संसद भवन के उद्घाटन को लेकर देश में सिवासी घमासान मचा हुआ है. जहां नए संसद भवन का उद्घाटन 28 मई को होना है. और इस भवन का उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. जिसको लेकर लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर नए संसद भवन का उद्घाटन करने पर बधाई दी है. 


वही चिराग ने 19 विपक्षी दलों के बहिष्कार की निंदा करते हुए विपक्षी दलों पर कई आरोप लगाए हैं. उन्होंने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करने वाले को विपक्षी नेताओं को लेकर उन्होंने बयान दिया है. 


बता दे कि लोकसभा सांसद चिराग पासवान पीएम को संबोधित करते हुए पत्र लिखा है. जिस लिखा कि यह अत्यंत दुःखद सार्वजनिक तथ्य है कि विपक्ष संसद से भागता है. कारण है कि विपक्ष उन पुरानी और स्वार्थी लोक इच्छाओं का प्रतिनिधित्व करता है, जिन्हें जनता ने बार-बार खारिज कर दिया है.कारण है कि विपक्ष उन पुरानी और स्वार्थी लोक इच्छाओं का प्रतिनिधित्व करता है, जिन्हें जनता ने बार-बार खारिज कर दिया है.


उन्होंने आगे लिखा कि विपक्षी एकता का प्रयास राष्ट्रीय विकास के लिए एक साझा दृष्टि नहीं, बल्कि वोट बैंक की राजनीति के लिए साझा अभ्यास है और भ्रष्टाचार के प्रति स्पष्ट रूझान और झुकाव है. ऐसी पार्टियां कभी भी भारतीय लोगों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकती हैं.


आगे उन्होंने लिखा है कि ऐसी पार्टियां कभी भी भारतीय लोगों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर सकती है. ये विपक्षी पार्टियां जो कर रही है, यह महात्मा गांधी डॉ बाबा साहब आंबेडकर सरदार पटेल और देश की ईमानदारी से सेवा करने वाले ऐसे अनगिनत अन्य महापुरूषों के आदशों का अपमान है, जिन्होंने समर्पण प्रतिबद्धता से देश निर्माण में संपूर्ण जीवन लगा दिया. विपक्षी दलों के ये काम उन महान नेताओं के मूल्यों योगदान को कलंकित करते हैं, जिन्होंने हमारे लोकतंत्र को स्थापित करने के लिए अथक परिश्रम किया हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. यह बक्त हमे बांटने का नहीं, बल्कि एकता और हमारे लोगों के कल्याण के लिए एक साझा प्रतिबद्धता दिखाने का अवसर है. हम विपक्षी दलों से अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध करते हैं. अगर ये ऐसा नहीं करते है, तो भारत के 140 करोड़ लोग भारतीय लोकतंत्र और उनके चुने हुए प्रतिनिधियों के प्रति विपक्ष के इस घोर अपमान को नहीं भूलेंगे. 


बता दें कि लोकसभा सांसद चिराग पासवान अपने दो पन्नों के पत्र में नरेंद्र मोदी के साथ खड़े होने की बात कही. महोदय आपके साथ रहते हुए या आपने अलग होकर भी मैंने और मेरी पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी(राम विलास) ने जनहित में आपके द्वारा लिए गये हर फैसलों का मजबूती से साथ दिया है. नए संसद भवन का उद्घाटन यकीनन एक विकसित भारत की दिशा में आपक द्वारा उठाया गया मजबूत कदम है जिसका में और मेरी पार्टी समर्थन करती है तथा विपक्ष को अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह करती है। इस ऐतिहासिक दिन के लिए मैं और मेरी लोकजनशक्ति पार्टी विलास की ओर से आपको बधाई एवं शुभकामनाएँ.