पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
12-Oct-2023 12:27 PM
By First Bihar
PATNA: बक्सर के रघुनाथपुर रेलवे स्टेशन के पास बुधवार की देर रात हुए रेल हादसे में अबतक चार लोगों की मौत की खबर है जबकि 30 लोगों के घायल होने की बात रेलवे द्वारा कही जा रही है। रेल हादसे पर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने दुख जताया है और हादसे में जो लोग भी दोषी पाए जाएं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बक्सर रेल हादसे पर दुख जताते हुए लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान कहा है कि जो लोग भी हादसे के लिए दोषी हैं उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा नहीं हो। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि केंद्रीय मंत्री जरूर इस पर कार्रवाई करेंगे। दुर्घटना में जो लोग मारे गए हैं उनके परिवार के प्रति चिराग ने संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
दरअसल, बुधवार की देर रात दानापुर मंडल के रघुनाथपुर स्टेशन के पास आनंद विहार टर्मिनस से कामाख्या जा रही गाड़ी संख्या 12506 नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। हादसे में ट्रेन के 23 कोच पटरी से उतर गए थे। रेलवे के मुताबिक इस ट्रेन दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं। हादसे में घायल हुए सभी यात्रियों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।
उधर, रेल हादसे की जांच के लिए रेलवे बोर्ड की टीम पटना पहुंची है। इस टीम में रेलवे बोर्ड के कई बड़े अधिकारी शामिल है। पटना एयरपोर्ट से यह टीम रघुनाथपुर के लिए रवाना हो गई है, जो नॉर्थ ईस्ट रेल हादसे की जांच करेगी। जांच के बाद यह टीम रेलवे बोर्ड को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। इस टीम में चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी जनक कुमार गर्ग, रेलवे बोर्ड इन्सफ्रास्टक्चर हेड समेत रेलवे बोर्ड के अन्य अधिकारी शामिल हैं।