पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
26-Nov-2023 01:38 PM
By First Bihar
PATNA: बीजेपी सांसद और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय के समर्थकों ने भाजपा के बैनर तले पटना में शनिवार को पान तांती बुनकर समाज की रैली बुलायी थी। दावा किया गया था कि इस रैली नें 20 हजार से अधिक लोग पहुंचेंगे लेकिन कार्यक्रम में पांच सौ लोग भी नहीं पहुंचे, जिसके कारण बीजेपी की भद्द पीट गई थी। नित्यानंद राय की रैली में भीड़ नहीं जुटने पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की रिएक्शन आया है।
पटना में नित्यानंद राय के नेतृत्व में हुए बीजेपी द्वारा तांती बुनकर समाज की रैली आयोजित करने पर तेजस्वी ने कहा है कि सभी राजनीतिक दलों को अपना कार्यक्रम करने का अधिकार है, यही लोकतंत्र की खुबसूरती है। चुनाव आ रहे हैं तो इस तरह के कार्यक्रम तो होते रहेंगे, इसपर टीका टिप्पणी करना ठीक नहीं है लेकिन एक बात तो तय है जि नरेंद्र मोदी की जो सरकार केंद्र में हैं उससे लोग परेशान और तबाह हो चुके हैं, शायद यही वजह है कि बीजेपी के कार्यक्रमों में भीड़ नहीं जुट पा रही है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी वाले जाति आधारित सम्मेलन भले ही करवा लें लेकिन नरेंद्र मोदी के नीति से लोग परेशान है इसलिए उनके कार्यक्रम में भीड़ नहीं जुट पा रही है। वहीं नित्यानंत राय के यह कहने पर कि आरजेडी के लोग जेडीयू को तोड़ रहे हैं, इसपर तेजस्वी ने कहा कि जो बेकार की बातें बोलता है और जिसके पास कोई तथ्य नहीं है उसके ऊपर कुछ भी बोलना बेकार है, इसका कोई मतलब नहीं है। उन्होंवे कहा कि नित्यानंद राय जो दावा कर रहे हैं इसमें कोई सच्चाई नहीं है बल्कि इन लोगों का दावा झूठ का पुलिंदा है।