ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / विज्ञापन में चेहरा चमकाने से कोरोना नहीं भागेगा, तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार...

विज्ञापन में चेहरा चमकाने से कोरोना नहीं भागेगा, तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार की असलियत बतायी

19-Jul-2020 10:44 AM

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण के बीच स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल तस्वीर लगातार सामने आ रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। तेजस्वी यादव ने सरकार पर आरोप लगाया है कि वह कोरोना महामारी से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर ठोस कदम नहीं उठा रही है। 


तेजस्वी के निशाने पर अब स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे हैं। स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले का एक वीडियो शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने सरकार पर फिर से हमला बोला है। तेजस्वी ने सीवान के एक सरकारी अस्पताल का वीडियो शेयर किया है। इस बार वीडियो में लोग स्वास्थ्य सेवाओं की कलई खोल रहे हैं। उनका आरोप है कि सरकारी अस्पताल में मरीजों को लाने पर सीधे पटना रेफर किया जा रहा है। लोगों का गुस्सा इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है। 


इस वीडियो को शेयर करते हुए तेजस्वी यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से सरकार पर हमला बोला है। तेजस्वी ने कहा है कि हजारों करोड़ का विज्ञापन देने से बिहार में कोरोना का मुकाबला नहीं किया जा सकता। नेता प्रतिपक्ष ने कहा है कि नीतीश सरकार के शासनकाल में जो 57 घोटाले हुए उससे अनेक अत्याधुनिक अस्पताल बनाए जा सकते थे लेकिन जात पात के कॉकटेल को सुशासन बताकर सरकार में बैठे लोगों ने जनता को ठगा है और अब असलियत सामने आ रही है। तेजस्वी ने कहा है कि माथा पकड़ कर 15 साल के सुशासन का गुणगान करना है तो स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले का यह वीडियो देखिए।