ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / नीतीश सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे तेजस्वी, महागबंधन की मीटिंग के बाद...

नीतीश सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे तेजस्वी, महागबंधन की मीटिंग के बाद किया ऐलान

26-Apr-2022 06:48 PM

PATNA : बोचहां सीट पर हुए विधानसभा उपचुनाव के बाद तेजस्वी यादव नए फॉर्म में नजर आ रहे हैं। तेजस्वी यादव ना केवल पार्टी में लगातार बैठकें कर रहे हैं बल्कि आज उन्होंने महागठबंधन में शामिल घटक दलों के नेताओं के साथ भी बैठक की है। तेजस्वी आज प्रदेश आरजेडी कार्यालय पहुंचे और यहां महागठबंधन में शामिल वाम दलों के नेताओं के साथ बैठक की। बैठक के बाद नेता प्रतिपक्ष ने यह ऐलान किया कि महागठबंधन की तरफ से नीतीश सरकार के डेढ़ साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा।


तेजस्वी यादव ने लगभग डेढ़ घंटे तक महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक की। इसके बाद यह ऐलान किया कि मौजूदा सरकार के डेढ़ साल के कार्यकाल को पूरा होने के मौके पर वह अब सरकार का रिपोर्ट कार्ड जारी करेंगे। तेजस्वी ने इसके लिए 5 जून की तारीख तय की है। तेजस्वी के मुताबिक सरकार ने रोजगार से लेकर भ्रष्टाचार पर नकेल के लिए जो दावे किए थे वह सभी खोखले साबित हुए हैं।


 तेजस्वी ने कहा कि मौजूदा नीतीश सरकार हर मोर्चे पर फेल रही है। सरकार भले ही डबल इंजन के होने का दावा किया जाए लेकिन इस सरकार के पास ना तो नीति है और ना ही नियत। तेजस्वी ने कहा कि बिहार में हर तरफ भ्रष्टाचार और अफसरशाही हावी है। लोगों को रोजगार तक नहीं मिल पा रहा है। 19 लाख रोजगार देने के वादे का क्या हुआ? यह सरकार को बताना होगा।


आपको बता दें कि महागठबंधन में अब कांग्रेस शामिल नहीं है। लिहाजा कांग्रेस के नेताओं को इस बैठक में शामिल होने के लिए नहीं बुलाया गया था। तेजस्वी यादव कांग्रेस को माइनस करते हुए महागठबंधन को मजबूत करना चाहते हैं। तेजस्वी ने यह भी कहा कि सरकार के खिलाफ एक तरफ हर मोर्चे पर लड़ने को तैयार है। वहीं दूसरी तरफ महागठबंधन बेहतर तालमेल के साथ काम करें इसके लिए अब हर महीने महागठबंधन के नेताओं की बैठक होगी।