ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई

Home / politics / नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार संभव, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद बोले.. केंद्रीय नेतृत्व...

नीतीश सरकार का कैबिनेट विस्तार संभव, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद बोले.. केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश का है इंतजार

26-Apr-2022 05:14 PM

PATNA : बिहार के राजनीतिक गलियारे में एक तरफ जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के केंद्रीय राजनीति में जाने की अटकलें तेज हो गयी हैं। तो वहींं दूसरी तरफ अब कैबिनेट विस्तार की भी चर्चा तेज हो गई है। बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद से आज कैबिनेट विस्तार की संभावनाओं को लेकर सवाल किया गया था। जवाब में तार किशोर प्रसाद ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व का निर्देश मिलने के बाद इस पर आगे पहल की जाएगी। डिप्टी सीएम ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व से इस संबंध में बातचीत हो चुकी है और उस पर जल्द फैसला लिया जाएगा।


दरअसल डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद आज जनता दरबार कार्यक्रम में मौजूद थे। इसी दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। डिप्टी सीएम किशोर प्रसाद से पूछा गया कि उनके पास कई सारे अतिरिक्त विभाग हैं और क्या-क्या कितने में विस्तार की संभावना है। डिप्टी सीएम किसी सवाल के जवाब में यह बात कही। दरअसल पिछले दिनों वीआईपी नेता मुकेश सहनी को कैबिनेट से हटाया गया था और इसके बाद कैबिनेट विस्तार की संभावना जताई जा रही है।


राजनीतिक गलियारे में चर्चा यह भी है कि बीजेपी और जेडीयू के कई मंत्रियों का विभाग भी बदल सकता है और कुछ नए चेहरों की एंट्री भी तय मानी जा रही है। लेकिन यह सब कुछ तब होगा जब बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ संवाद करेगा। सहमति बनने के बाद ही कैबिनेट विस्तार की अधिकारिक घोषणा हो पाएगी। हालांकि डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने कहा है कि हाल के दिनों में विधान परिषद चुनाव विधानसभा उपचुनाव और जगदीशपुर में विजयोत्सव कार्यक्रम में पार्टी के नेता व्यस्त रहे हैं और अब सब कुछ निपटा लिया गया है। लिहाजा आगे इस पर फैसला होने की उम्मीद है।