पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
05-Dec-2023 07:58 PM
By First Bihar
PATNA: कांग्रेस के नेता राहुल गांधी उद्योगपति गौतम अडाणी को लेकर लगातार बयान देते रहे हैं. लेकिन अब कांग्रेस के साथ गठबंधन वाली नीतीश कुमार की सरकार ने अडाणी ग्रुप को बिहार में निवेश करने का न्योता भेजा है. बिहार सरकार इसी महीने ग्लोबल इन्वेटर्स मीट का आयोजन करने जा रही है, इसमें गौतम अडाणी की कंपनी को भी शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है.
बता दें कि पटना में 13 और 14 दिसंबर को ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट का आयोजन बिहार सरकार की ओर से किया जा रहा है. बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने आज दावा किया कि इसमें दुनिया भर की 600 कंपनियां शामिल होंगी. जिन कंपनियों के इस आयोजन में शामिल होने की बात की जा रही है, उनमें 400 बिहार के बाहर की कंपनी है. बिहार सरकार दावा कर रही है कि ब्रिटानिया, गोदरेज, पतंजलि, फॉक्सकॉन, एएमडी, आईटीसी जैसी कंपनियां इस इन्वेस्टर्स मीट में शामिल होंगी.
अडाणी को न्योता
बिहार सरकार ने अपने इन्वेस्टर्स मीट में शामिल होने के लिए गौतम अडाणी की कंपनी अडाणी ग्रुप को भी न्योता भेजा है. उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सरकार ने अडानी ग्रुप को बिहार में निवेश के लिए दिया न्योता भेजा है. जैसे दूसरे उद्योगपतियों को आमंत्रित किया गया है, वैसे ही अडाणी ग्रुप को भी आमंत्रण भेजा गया है.
बिहार के उद्योग मंत्री समीर महासेठ ने कहा कि राजनीति अपनी जगह है और बिहार का विकास अपनी जगह. समीर महासेठ ने कहा कि गौतम अडानी क्या हम तो हाफ पैंट वाले आरएसएस के लोगों को भी बिहार में निवेश का न्योता देते हैं. आइए यहां निवेश करिए और रोजगार पैदा करिए. समीर महासेठ ने कहा कि अडाणी वगैरह को लेकर सियासत की वजह से ही बिहार में निवेश नहीं हुआ और राज्य पीछे रह गया है. उद्योग मंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार का मकसद बिहार को पहले पायदान पर ले जाना है और इसलिए कोई राजनीति नहीं होगी.
राहुल गांधी का नोटिस नहीं
समीर महासेठ के साथ आज जेडीयू कोटे के मंत्री संजय झा ने भी इंवेस्टर्स मीट को लेकर मीडिया से बात की. अडाणी को न्योता तब भेजा जा रहा है जब कांग्रेस के नेता राहुल गांधी संसद से लेकर अपनी सभाओं में गौतम अडाणी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. बिहार की सरकार में कांग्रेस भी शामिल है. लेकिन इस सरकार ने राहुल गांधी के आरोपों को कोई नोटिस नहीं लिया है. वैसे इससे पहले ही बिहार सरकार ने अडाणी ग्रुप को बड़ा काम दिया है. बिहार में बिजली का स्मार्ट मीटर लगाने का अरबों का काम अडाणी ग्रुप को दिया जा चुका है.