देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए
15-Jun-2022 05:16 PM
PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान राजभवन पहुंचे हैं। चिराग पासवान राज्यपाल फागू चौहान को 10 मांगों से जुड़ा हुआ एक ज्ञापन देंगे। इस ज्ञापन में किसानों के हितों का ख्याल रखते हुए कई मांगे रखी गई हैं। खास तौर पर बिहार में नदियों को जोड़ने की योजना और किसानों को उचित मूल्य और समय पर खाद उपलब्ध कराने की चर्चा इस ज्ञापन में की गई है।
किसानों को मुफ्त बिजली और सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने, किसानों से जुड़ी अन्य समस्याओं के बारे में ज्ञापन के अंदर चर्चा की गई है। चिराग पासवान ने राज्यपाल से मांग की है कि नदियों को जोड़ने की योजना पर तेजी के साथ काम किया जाए। नदियों की तल में बैठे सिल्ट को निकालने के लिए भी पहल करने की मांग की गई है।
ऐसा लंबे अरसे बाद हुआ है कि चिराग पासवान ने राज्यपाल से मुलाकात की हो और इसमें बिहार के अंदर कानून व्यवस्था या नीतीश सरकार को लेकर आक्रामक के तेवर नहीं अपनाया गया हो। किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्यपाल को ज्ञापन देने गए चिराग पासवान के मन में क्या है? नीतीश कुमार को लेकर क्या अब चिराग के मन में सॉफ्ट कॉर्नर पैदा हो रहा है? यह सवाल भी इस वक्त सियासी गलियारे में तैर रहा है।