ब्रेकिंग न्यूज़

देश के किसी भी व्यक्ति को वंदे मातरम से नफरत नहीं होनी चाहिए, छात्रावास के निरीक्षण के बाद बोले मंत्री लखिन्द्र कुमार रौशन Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत कब? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और संपूर्ण पूजा विधि आरा सिविल कोर्ट धमाका केस में बड़ा फैसला: सभी दोषी बरी, फांसी की सजा भी रद्द रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम बिहार में गांजा की बड़ी खेप बरामद, पुलिस की भनक लगते ही तस्कर फरार; गाड़ी मालिक पर केस दर्ज पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले Bihar News: घोटालेबाज अफसर को मिली सजा, अरबों की सरकारी राशि के खेल में थे शामिल, सृजन घोटाले में मिला यह दंड सुपरहिट फिल्म में दिखे, लेकिन खुद ही नहीं देख पाए ‘धुरंधर 2’… ऑटो ड्राइवर एक्टर की कहानी ने छू लिया दिल आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए

Home / politics / जिसने आस्था दिखाई नीतीश ने उसे धोखा दिया: संतोष सुमन के इस्तीफे पर...

जिसने आस्था दिखाई नीतीश ने उसे धोखा दिया: संतोष सुमन के इस्तीफे पर बोले चिराग, कहा- उनका नेतृत्व किसी को स्वीकार नहीं

13-Jun-2023 03:00 PM

By First Bihar

PATNA: संतोष सुमन के नीतीश कैबिनेट से इस्तीफे के बाद इसको लेकर सियासत गर्म हो गई है। महागठबंधन के विरोधी दल नीतीश कुमार पर हमलावर हो गए हैं।संतोष सुमन के इस्तीफे पर लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला बोला है। चिराग ने कहा है कि नीतीश में आस्था दिखाने वालों को सिर्फ धोखा और निराशा ही हाथ लगती है। चिराग ने कहा कि आने वाले समय में सभी नीतीश साथ छोड़कर चले जाएंगे।


चिराग ने कहा है कि इतिहास गवाह रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जब भी किसी ने आस्था जताई, वहां से उसे निराशा और धोखा ही हाथ लगा है। जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन के इस्तीफे ने एक बार फिर से इस बात को साबित कर दिया है। नीतीश कुमार दलित, पीछड़ा और वंचित समाज से आने वाले लोगों को सिर्फ और सिर्फ अपमानित करने का काम करते हैं।


उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री विपक्षी एकता का नारा बुलंद करने में लगे हैं लेकिन उनके पैरों तले से जमीन खीसकते जा रही है, इसका उन्हें अंदाजा तक नहीं लग पा रहा है। विपक्ष के घर को मजबूत करने में लगे नीतीश के खुद के कनबे की गाठें खुलती जा रही हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व को नकारने वाले लोगों की यह सिर्फ शुरुआत है और आने वाले समय में सभी लोग उनका साथ छोड़कर चले जाएंगे।


चिराग पासवान ने कहा कि जीतन राम मांझी लंबे समय से नीतीश कुमार के साथ गठबंधन में रहे, लेकिन जब वे ही नीतीश के नेतृत्व को स्वीकार नहीं कर रहे हैं तो विपक्षी एकता का मंच तैयार करने की जो कोशिश नीतीश कुमार कर रहे हैं ऐसे में दूसरे प्रदेशों के नेता इनके नेतृत्व को कैसे स्वीकार करेंगे, उसपर सवाल खड़े हो रहे हैं।