पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
05-May-2024 12:59 PM
By First Bihar
LAKHISARAI : लखीसराय के सूर्यगढ़ा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर लालू फैमिली पर जोरदार हमला बोला है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री ने लालू के परिवारवाद पर वार किया तो दूसरी तरफ तेजस्वी यादव और आरजेडी की सरकार में रहते उनपर भ्रष्टाचार करने का आरोप भी लगाया। नीतीश कुमार ने तेजस्वी को चेतावनी देते हुए कहा है कि चुनाव के बाद सबका हिसाब होगा।
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार को मुंगेर लोकसभा के अंतर्गत आने वाले लखीसराय के सूर्यगढ़ा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लोगों को दी और पार्टी प्रत्याशी ललन सिंह के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने मतदाताओं को सचेत किया कि वे आरजेडी और कांग्रेस के झांसे में न आएं। नहीं तो ये लोग 2005 के पहले वाले दौर में फिर से बिहार को ला देंगे।
खुले मंच से तेजस्वी यादव और आरजेडी को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 17 महीना ये लोग सरकार में थे तो किसी को कुछ देने का काम नहीं किया। ये लोग खुद कमाने के चक्कर में लगा रहता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अभी चुनउवा होने दीजिए.. हमारे साथ कोई था जो गड़बड़ किया है.. सबका जांच होगा। जब हमें गड़बड़ी का पता चला तो हम उनका साथ छोड़ दिए।
आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि, "इ सब लोग इधर-उधर करता है.. जब अलग हुए थे तो हमलोगों के पर्टिया के कई लोगों को पता चला कितना कितना रूपया देकर इ सब इधर-उधर चक्कर में था.. तो जरा सोंच लीजिए.. ये लोग कौन-कौन धंधा करता है.. एक एक चीज को न देखेगा.. यहां तो हम लोगों के लिए काम करते हैं और लोग अपना के लिए काम करता है.. सबका जांच होगा"।
वहीं लालू प्रसाद के परिवारवाद पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि, "हटा तो पत्नी को बना दिया..और बाद में बेटी-बेटा नौ गो बच्चा-बच्ची पैदा कर दिया और अब बेटा-बेटी यही सब कर रहा है.. कांग्रेस वाला भी परिवारे को आगे बढ़ा रहा है.. और हमलोग हैं और भारतीय जनता पार्टी है.. हम लोग के परिवार का आदमी कही इधर-उधर है.. लोगों को महत्व मिल रहा है और ये लोग है कि जब ना तब अपना परिवारे को आगे बढ़ाता है.. उ सब का कोई मतलब है.. उ सब गड़बड़ करने वाला सब के चक्कर में मत रहिएगा"।