ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / नीतीश नहीं लालू हैं सदी के असली नायक! CM पर सुनील सिंह का...

नीतीश नहीं लालू हैं सदी के असली नायक! CM पर सुनील सिंह का तंज- ऐतिहासिक निर्णय का क्रेडिट लेने की कोशिश कर रहे भांति-भांति के लोग

23-Nov-2023 11:47 AM

By VISHWAJIT ANAND

PATNA: बिहार में जातीय गणना पूरी होने के बाद अब आरक्षण का दायरा बढ़ गया है और राज्य में 75 फीसदी आरक्षण लागू हो गया है। इसको लेकर एक तरफ जहां जेडीयू अपनी पीठ थपथपा रही हो तो वहीं दूसरी तरफ आरजेडी इसे लालू की कोशिश का नतीजा बता रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर आए दिन हमला बोलने वाले लालू परिवार के करीबी एमएलसी सुनील सिंह ने एक बार फिर इशारों-इशारों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा तंज किया है।


दरअसल, आरजेडी एमएलसी सुनील सिंह ने लालू के साथ अपनी तस्वीर फेसबुक पर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू पर तंज किया है। यह तस्वीर उस वक्त की है जब दिल्ली जाने से पहले लालू और सुनील सिंह की मुलाकात हुई थी। मुलाकात के बाद लालू प्रसाद बुधवार की देर शाम पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे। दिल्ली जाने से पहले लालू ने एयरपोर्ट पर कहा था कि अगर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला तो मोदी सरकार को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेकेंगे।


इसके तुरंत बाद सुनील सिंह ने फेसबुक पर पोस्ट लिखा, जिसमें उन्होंने बिहार में जातीय गणना और आरक्षण का दायरा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नहीं बल्कि लालू को असली नायक बताया है। सुनील सिंह ने लिखा कि, ‘करोड़ों आमजनों के दिलों में बसने वाले और मुझे नाम और पहचान देने वाले मेरे अभिभावक स्वरूप आदरणीय लालू प्रसाद के साथ सुखद क्षण!’ 


आरजेडी एमएलसी ने आगे लिखा, ‘जातीय आधारित गणना को अंजाम तक पहुंचाने और राज्य में 75% आरक्षण का असली स्वरूप प्रदान करा कर अमलीजामा पहनाने वाले सदी के असली नायक! यद्यपि बाजार में भांति-भांति नाना प्रकार के पुरुष और महापुरूष विज्ञापन प्रकाशित करा कर इस ऐतिहासिक निर्णय का सेहरा लेने पर तुले हुए हैं! "खैर पब्लिक है, सब जानती है" वैसे उपरोक्त कथन पार्टी के समर्पित सिपाही के रुप में मेरी स्वयं की अभिव्यक्ति है’