ब्रेकिंग न्यूज़

फंदे से लटका मिला महिला का शव… खुदकुशी या सुनियोजित साजिश? गोपालगंज में रहस्यमयी मौत से सनसनी Bihar News: बिहार की गांवों को राजमार्ग से जोड़ने की तैयारी....अब गांव से हाईवे तक सफर आसान 50 हजार का इनामी मोहन मांझी गिरफ्तार, हत्या से जुड़े मामले में साथी भी अरेस्ट बिहार के इस जिले में प्राइवेट स्कूलों पर नकेल, एडमिशन में मनमाना वसूली पर प्रशासन सख्त; DM ने दिए जांच के आदेश खेत में काल बनी थ्रेशर मशीन… चपेट में आई महिला, मौके पर मचा हड़कंप; अस्पताल पहुंचते ही बुझ गई जिंदगी मुंगेर में ATM फ्रॉड का नया तरीका: कार्ड फंसाकर ठगों ने उड़ाए 2 लाख रुपये CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है CBSE 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें नतीजे वियतनाम में मौत के बाद नहीं लौट पाई पटना के व्यवसायी का पार्थिव शरीर, परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार कोर्ट गेट पर नशे का खेल बेनकाब, जेल से छूटे युवक को पुलिस ने दबोचा

Home / politics / नीतीश-नड्डा की कल होगी मुलाकात, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा

नीतीश-नड्डा की कल होगी मुलाकात, विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर होगी चर्चा

21-Feb-2020 03:33 PM

PATNA : भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं। जेपी नड्डा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेंगे। नीतीश कुमार और जेपी नड्डा के बीच कल मुख्यमंत्री आवास पर मुलाकात होगी। दोनों नेता विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही साथ नड्डा अपने बेटे की शादी का न्योता भी नीतीश कुमार को देंगे।


जेपी नड्डा शनिवार की सुबह 10 बजे पटना पहुंचेंगे जहां से वह प्रदेश बीजेपी कार्यालय जाएंगे बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं की तरफ से नड्डा की स्वागत के लिए बड़ी तैयारी की गई है। जेपी नड्डा बीजेपी कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 10 जिलों में बनाए गए पार्टी के जिला कार्यालय भवन का उद्घाटन करेंगे।


बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार 22 फरवरी को पटना आ रहे हैं। नड्डा बिहार के 11 जिलों में बने बीजेपी के कार्यालय भवनों का उद्घाटन करेंगे उसके बाद बीजेपी कोर कमेटी के साथ शाम में वह बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में बिहार बीजेपी की नई टीम को लेकर चर्चा होगी। नड्डा नई प्रदेश कार्यकारिणी की सूची की स्क्रीनिंग के बाद यह तय करेंगे कि किस जगह मिलेगी और कौन बाहर रह जाएगा।


दिल्ली विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद बीजेपी बिहार के अंदर इलेक्शन मोड में आ गई है। चुनावी साल में बिहार बीजेपी को पदाधिकारियों की नई टीम बनानी है। प्रदेश बीजेपी की नई टीम में जगह पाने के लिए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लॉबिंग तेज कर दी है। प्रदेश के हर बड़े नेता के साथ जुड़ा छोटा नेता या कार्यकर्ता नई टीम में जगह पाने के लिए तार भिड़ा रहा है। कोई मंत्री से पैरवी करवा रहा है तो कोई संगठन के बड़े चेहरों से। सबकी कोशिश एक है कि नई टीम में उसे जगह मिल जाए।