ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / politics / ‘नीतीश के खेल खेलने के शौक ने बिहार को बर्बाद किया’ चिराग पासवान...

‘नीतीश के खेल खेलने के शौक ने बिहार को बर्बाद किया’ चिराग पासवान का बड़ा हमला

06-Jan-2024 10:15 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: बिहार में सियासी सरगर्मी के बीच विदेशी दौरे से लौटे जमुई सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। वैशाली में चिराग पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री के खेल खेलने के शौक ने बिहार को बर्बाद किया है। जब से इन्हें विपक्ष को एक करने का शौक चढ़ा है तब से बस यही चर्चा हो रही है कि यह मीटिंग में जाएंगे नहीं जाएंगे, संयोजक बनेंगे नहीं बनेंगे।


चिराग पासवान ने कहा कि पिछले एक साल में जितनी हत्या हुई है उस पर चर्चा नहीं हुई। बिहार में बढ़ते अपराध पर चर्चा नहीं हुई। बिहार में शराब बंदी की विफलता पर चर्चा नहीं हुई। चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के साथ साथ प्रदेश के गृह मंत्री भी हैं लेकिन कितनी बार अपने अधिकारियों के साथ बैठक की ताकि बिहार में अपराध पर नियंत्रण किया जा सके।


उन्होंने कहा कि बिहार में ठंड से लोग मर रहे हैं। कितनी बैठक कि ताकि गरीबों के लिए कोई आश्रय बनाया जा सके। इन तमाम बातों पर मुख्यमंत्री के आंखें बंद रहती हैं। उनके कान में जू तक नहीं रेगती लेकिन जब बात संयोजक बनने की आए तो दिल्ली से बेंगलुरु तक जाएंगे। सब जगह से बेइज्जत होकर आएंगे लेकिन फिर अगली बार जाएंगे। अकेले बैठेंगे तो अधिकारियों से बिहार के विकास के लिए चर्चा नहीं करेंगे नेताओं को फोन लगाएंगे और कहेंगे कि हमें संयोजक बनाएं।


चिराग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री की जिम्मेदारी सालों पहले छोड़ दी है। अब सिर्फ इन्हें संयोजक बनने की जिम्मेदारी है। यही रास्ता है प्रधानमंत्री पद का दावेदार बनेने का। आने वाले चुनाव में मौजूदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने प्रधानमंत्री का दावेदार बनकर जाना है। जो उनके दिल में टिस है, कसक है कि वह तीन बार का मुख्यमंत्री रहकर प्रधानमंत्री बन गए तो हम भी तीन बार का मुख्यमंत्री है तो हम कैसे प्रधानमंत्री रेस से पीछे रह गए, वह उन्हें चुभता है। बता दें की चिराग पासवान हाजीपुर के जढुआ में एक श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे थे।