ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत

Bihar Politics: नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह की बड़ी तैयारी, पीएम मोदी और शाह समेत जुटेंगे NDA के बड़े नेता, तीन लाख लोगों के शामिल होने का दावा

Bihar Politics: 20 नवंबर को गांधी मैदान में नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। पीएम मोदी सहित शीर्ष नेता कार्यक्रम में शामिल होंगे। एनडीए ने समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने की तैयारी की है।

18-Nov-2025 12:19 PM

By FIRST BIHAR

Bihar Politics: बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद 20 नवंबर को नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। पटना के गांधी मैदान में नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। कार्यक्रम को भव्य रूप देने की तैयारियाँ तेजी से चल रही हैं। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के शामिल होने की संभावना है।


बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि समारोह में करीब दो से तीन लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि बुधवार को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसके बाद एनडीए विधायक दल की बैठक आयोजित की जाएगी। इसके बाद 20 नवंबर को गांधी मैदान में शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न होगा। 


इस समारोह में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और समाज के गणमान्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। जायसवाल ने कहा कि मतदाताओं ने एनडीए को अभूतपूर्व समर्थन दिया है, इसलिए व्यापक स्तर पर जनता को भी आमंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नई सरकार विकसित बिहार के सपने को साकार करने का संकल्प लेगी।


आरजेडी नेता तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुने जाने पर जायसवाल ने कहा कि यदि वे नेता प्रतिपक्ष बनते हैं, तो उन्हें अपनी भूमिका अनुशासनपूर्वक निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष का दायित्व केवल विरोध करना नहीं, बल्कि राज्य के विकास में सकारात्मक सहभागिता निभाना भी है।