ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज

Home / politics / नीतीश कुमार ने मंच पर महिला उद्घोषिका का ही कर दिया अभिनंदन, पटना...

नीतीश कुमार ने मंच पर महिला उद्घोषिका का ही कर दिया अभिनंदन, पटना के सरकारी कार्यक्रम का वीडियो देखिये..

21-Dec-2023 08:17 PM

By FIRST BIHAR EXCLUSIVE

PATNA: अपनी हरकतों के कारण इन दिनों चर्चा में रहने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज फिर चर्चा में आ गये. नीतीश कुमार पटना में आज एक सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. वहां उन्होंने कार्यक्रम का संचालन कर रही महिला एंकर का ही अभिनंदन कर दिया.


दरअसल पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड में तीन दिवसीय बिहार डेयरी एंड कैटल एक्सपो-2023 की आज से शुरूआत हुई. इस एक्सपो का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे. मुख्यमंत्री के आयोजन स्थल पर पहुंचते ही कार्यक्रम का संचालन कर रही महिला उद्घोषिका ने माइक पर कहना शुरू किया-माननीय मुख्यमंत्री का कार्यक्रम में हार्दिक अभिनंदन. इस बीच नीतीश कुमार आगे बढते हुए मंच पर पहुंच गये.


नीतीश कुमार के मंच पर पहुंचते ही उद्घोषिका ने फिर से कहा-माननीय मुख्यमंत्री का हार्दिक अभिनंदन. इसके बाद नीतीश कुमार सीधे महिला उद्घोषिका के पास पहुंचे और उन्हें छूकर कहा-आपका अभिनंदन. हालांकि इसके बाद उद्घोषिका ने उन्हें थैंक यू कहा. लेकिन कार्यक्रम में मौजूद लोग ये देख कर हैरान थे. ऐसा पहली दफे हुआ था कि किसी कार्यक्रम में नीतीश कुमार उद्घोषिका के पास पहुंच कर उनका ही अभिनंदन करने लगे. 


बता दें कि नीतीश कुमार की कई हरकतें इन दिनों चर्चा में रही है. कुछ दिनों पहले वे अपने मंत्री अशोक चौधरी के पिता की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे थे. वहां उन्होंने श्रद्धांजलि के लिए रखे फूल को मंत्री पर ही बरसा दिया. नीतीश कुमार अपने मंत्री अशोक चौधरी का सिर बीच स़डक पर एक पत्रकार के सिर के साथ टकरा चुके हैं. अगले दिन उन्होंने मंत्री से गले मिलते हुए कहा था कि इनसे तो हम प्यार करते हैं. विधानसभा के सत्र के दौरान भी नीतीश कुमार की कई हरकतों पर काफी च्रर्चा हुई थी.