ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / politics / नीतीश कुमार की पुलिस बाहर से आने वालों के साथ कर रही जानवरों...

नीतीश कुमार की पुलिस बाहर से आने वालों के साथ कर रही जानवरों की तरह सलूक : तेजस्वी

02-Apr-2020 12:02 PM

PATNA :आरजेडी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होनें कहा कि लॉकडाउन ने दौरान जो किसी तरह अपहने बूते घरों को पहुंच रहे हैं उनके साथ बिहार पुलिस जानवरों की तरह सलूक कर रही है। साथ ही तेजस्वी यादव ने सरकार पर कोरोना की लड़ाई में पूरी तरह फेल होने का आरोप लगाया है।


तेजस्वी यादव ने एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए नीतीश सरकार पर हमला बोला हैं। उन्होनें कहा कि अपने दम पर घर वापस आने वाले बिहारी प्रवासियों के साथ पुलिस जानवरों की तरह सलूक कर रही है। उनसे मारपीट की जा रही है और तो और ट्रकों में कचरे की तरह ठूंस कर उन्हें घरों तक पहुंचाया जा रहा है। 


तेजस्वी यादव ने कहा कि जो बिहार सरकार को करना चाहिए था वो उनकी पार्टी कर रही है। उन्होनें कहा कि हम अपने कार्यकर्ताओं और व्यक्तिगत संपर्कों के जरिए बिहार के बाहर फंसे लोगों को मदद पहुंचा रहे हैं जिनके मदद का दायित्व सरकार के उपर था। तेजस्वी ने बताया कि पिछले चार दिनों में हमने चार हजार से अधिक कॉल अटैंड किए और अपने स्तर से लोगों को मदद पहुंचायी है। तेजस्वी ने कहा कि बिहार के सीएम ने दावा किया था कि कंट्रोल रुम काम कर रहे हैं सरकार चालीस टीमों के साथ काम कर रही है। तीन हजार कॉल प्राप्त किए गये हैं जबकि हमने अपने बूते 4000 लोगों को मदद पहुंचायी है। 


वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि हम पहले ही दिन से कोरोना वायरस की जांच किट समेत डॉक्टरों और हजारों नर्सिंग स्टॉफ के लिए सुरक्षा किट N95 मास्क के मुद्दे को उठा रहे हैं बावजूद उसके सरकार ने उसके लिए कुछ नहीं किया। सरकार उनकी जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है।