ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा

Home / politics / Nitish Kumar 72nd Birthday: 72 साल के हुए मुख्यमंत्री नीतीश, 17 सालों से...

Nitish Kumar 72nd Birthday: 72 साल के हुए मुख्यमंत्री नीतीश, 17 सालों से संभाल रहे बिहार की गद्दी

01-Mar-2023 09:14 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज 72 साल के हो गए. देश भर से उन्‍हें बधाई देने वालों का तांता लगा है. बधाई देने वालों में नीतीश कुमार की पार्टी के नेता कार्यकर्ता और बिहारी की राजनीति के बड़े नेता भी शामिल हैं. CM को उनके जन्मदिन पर JDU अधयक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा ने बधाई दी है और उनके दीर्घायु होने की कामना की है.


गौरतलब हो कि बीते 2 दशक से बिहार की सियासत यानी 17 सालों से सूबे की कमान संभाल रहे CM नीतीश कुमार आज 72 साल के हो गए हैं. बता दें उनका जन्म 1 मार्च 1951 को पटना जिले के बख्तियारपुर में हुआ था. मालूम हो वह केंद्रीय रेल और कृषि मंत्री भी रह चुके हैं. जेपी आंदोलन की उपज नीतीश कुमार पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों को एकजुट करने की कोशिश कर रहे हैं. सीएम को उनके जन्मदिन पर जेडीयू अधयक्ष ललन सिंह और मंत्री संजय झा ने बधाई दी है और उनके दीर्घायु होने की कामना की है.


CM नीतीश को उनके जन्मदिन के मौके पर जेडीयू नेता और जल संसाधन मंत्री संजय झा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "सुशासन और न्याय के साथ विकास के जरिये नये बिहार का निर्माण करने वाले यशस्वी व जनप्रिय मुख्यमंत्री, विकास पुरुष, हम सब के मार्गदर्शक श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. ईश्वर आपको शतायु बनाएं और आप प्रदेश एवं देश की सेवा निरंतर करते रहें."