ब्रेकिंग न्यूज़

निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप Bihar News : राजगीर-पटना स्पेशल ट्रेन अब बनेगी रेगुलर, यात्रियों को बड़ी राहत – पर्यटन को भी मिलेगा बूस्ट

Home / politics / नीतीश को पीएम उम्मीदवार बनाने के लिए JDU की बैठक में प्रस्ताव लाने...

नीतीश को पीएम उम्मीदवार बनाने के लिए JDU की बैठक में प्रस्ताव लाने के मांग, 2024 की तैयारी शुरू

29-Aug-2022 09:40 AM

PATNA : बिहार में अब महागठबंधन की सरकार है। लेकिन, अभी सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि क्या नीतीश कुमार प्रधानमंत्री उम्मीदवार के चेहरा होंगे ? इसको लेकर अब जेडीयू की ओर से जवाब आने लगा है। जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा है कि नीतीश कुमार एक अच्छे उम्मीदवार हैं, उनके ऊपर कोई दाग नहीं है। वह प्रधानमंत्री बनने योग्य हैं। पार्टी के साथ-साथ जनता भी ये चाहती है कि 2024 में नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनें। 



फर्स्ट बिहार से बात करते हुए संजय सिंह ने कहा कि पार्टी के अंदर ऐसी कोई तैयारी नहीं है। लेकिन मैं व्यक्तिगत रूप से चाहता हूं कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने दावा करते हुए कहा है कि एक ऐसा समय आएगा कि जनता उन्हें प्रधानमंत्री बनाना चाहेगी। उन्होंने ये भी कहा कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ये मांग उठ सकती है। 



जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, देश में बेरोज़गारी और महंगाई से लोग परेशान हैं। भाषण देने से कुछ नहीं होता है। जब तक लोगों को राशन नहीं मिलेगा, जनता आपको कभी पसंद नहीं करेगी। अगर नीतीश कुमार सर्वसहमति से उम्मीदवार बनते हैं तो नीतीश कुमार को राज्य छोड़कर केंन्द्र में जाना पड़ेगा। तब मोदी और नीतीश आमने-सामने रह जाएंगे और नीतीश कुमार की जीत भी सुनिश्चित होगी।