Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, 15 साल पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज
15-Aug-2022 09:20 AM
PATNA : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी पर फिर हमला बोला है। उन्होंने मोदी को शुभकामनाएं देते हुए निशाना साधा है। ललन सिंह ने इस बात की फिर से सफाई दी है कि न तो नीतीश कुमार की कभी पीएम बनने की चाह थी और न किसी से मेरी डाह है। दरअसल ये पहली बार नहीं है, जब इस मामले को लेकर ललन सिंह ने सुशील मोदी को घेरा है।
ललन सिंह ने अपने ट्वीटर हैंडल के ज़रिये लिखा है, सुशील जी आपके वक्तव्यों का स्तर उच्चतम है। सच्चाई है की न तो नीतीश जी की कभी पीएम बनने की चाह, न किसी से मेरी डाह। आपका स्तर आपके ग्रह-नक्षत्र को ठीक कर पुनर्स्थापित करा देगा। मेरी शुभकामना आपके साथ।
इससे पहले भी जेडीयू अध्यक्ष ने सुशील मोदी पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था, सुशील जी, आपका बयान देखकर घोर आश्चर्य हुआ..! जिस व्यक्ति का ग्रह-नक्षत्र खुद खराब हो और नीतीश जी से अच्छे रिश्तो के कारण खुद हाशिए पर ला दिए गए हों वैसे नेता के यहां नीतीश जी को उपराष्ट्रपति बनाने के लिए कोई जाये, यह अपने-आप में हास्यास्पद और सरासर झूठ है। नीतीश जी कभी ना राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे और ना ही उपराष्ट्रपति उपराष्ट्रपति पद के! यदि ऐसे ही बयान देने से बीजेपी नेतृत्व को खुश कर के आप पुनर्वासित हो जाते हैं, तो हमलोगों की शुभकामनाएं आपके साथ है...हो जाइए।