कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
15-May-2024 07:34 PM
By First Bihar
NALANDA: पिछले दिनों नवादा में चुनाव प्रचार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए हुए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एनडीए के 400 पार वाले नारे को भुनाने की कोशिश की। लेकिन ‘स्लीप ऑफ टंग’ की वजह से लोकसभा की सीटों की संख्या में एक जीरो वो बढ़ा गए। 400 की जगह अबकी बार 4000 बोल गए। इससे पहले एक चुनावी सभा में नीतीश 4 लाख पार बोल गये थे लेकिन फिर उसमें सुधार करते हुए 4 हजार बोल गये। नीतीश कुमार के इस स्लीप ऑप टंग को लेकर विपक्ष ने उन्हें घेरने की कोशिश भी की। अब उसी तरह का स्लीप ऑफ टंग उनके मंत्री ने कर दिया है।
बिहार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार की जुबान मीडिया से बातचीत करते समय फिसल गई और वो 400 पार की जगह अबकी पार 4 लाख पार करने लगे। श्रवण कुमार की जुबान प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फिसल गयी। कहने लगे कि हम सभी एक मत हैं, किसी को कोई दुविधा नहीं है, इस बार हम सभी चुनाव में फतह करेंगे और 4 लाख पार करेंगे।
इस दौरान उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि तेजस्वी यादव लोगों को नौकरी देने की बात कहकर झूठा प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। जिस विभाग के तेजस्वी यादव मंत्री थे उस विभाग में 6 महीना तक कदम नहीं रखा और कहते हैं कि युवाओं को नौकरी दिया। उनके कलम में इंक नहीं था तो नौकरी कैसे दिए। उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार की सरकार ने 8 लाख लोगों को नौकरी दिया। 10 लाख का वादा किया था वो भी पूरा किया। 10 लाख लोगों को रोजगार देंगे। ग्रामीण विकास के विभाग की ओर से 1 करोड़ 47 लाख जीविका को सहायता समूह से जोड़ा गया।