ब्रेकिंग न्यूज़

मैरिज हॉल में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप, शादी के मंडप से हिरासत में लिए गए 8 महिला समेत 24 लोग; क्या है मामला? Bihar Road Project : बिहार में सड़कों की क्रांति! 1.21 लाख गांव जुड़े मुख्य सड़क से, अब इस ऐप से करें टूटी सड़क की शिकायत Bihar BEd 2026: बीएड करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस दिन से शुरू होगी प्रवेश परीक्षा, BRABU को मिली अहम जिम्मेदारी गवाही से बचना पड़ा भारी: मुजफ्फरपुर में दो रिटायर्ड दरोगा की गिरफ्तारी के आदेश, जानिए पूरा मामला BIHAR NEWS : तालाब बना काल : खेलते-खेलते दो मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत… बिहार के इस जिले से आई दिल दहला देने वाली खबर OFSS Bihar 11th Admission 2026 : 350 रुपये में कई कॉलेज का एडमिशन! इंटर में नामांकन के लिए ऑनलाइन फॉर्म शुरू, ऐसे करें अप्लाई Bihar Politics : विजय चौधरी ने कर दिया क्लियर, जानिए कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री; NDA की बैठक में इसी नाम पर लगेगा फाइनल मुहर Bihar Expressway : बिहार को मिला पहला एक्सप्रेसवे! पटना से पूर्णिया अब सिर्फ 3 घंटे में; जानिए कैसे बदलेगी 8 जिलों की किस्मत Bihar Road Accident : एक झटके में उजड़ गई 3 घरों की खुशियां, कटिहार में भीषण हादसा, गलत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर दुनिया को बड़ी राहत! अमेरिका-ईरान के बीच आखिरी वक्त पर हुआ युद्धविराम; क्या ये शांति की शुरुआत है या सिर्फ तूफान से पहले की शांति?

Home / politics / नीतीश ही पार लगाएंगे मांझी की नैया : तेजस्वी की डेडलाइन घटाकर 20...

नीतीश ही पार लगाएंगे मांझी की नैया : तेजस्वी की डेडलाइन घटाकर 20 मार्च की, नीतीश से पहले नहीं मिलने को भूल बताया

18-Mar-2020 03:08 PM

PATNA : हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने अब यह साफ कर दिया है कि महागठबंधन में उनकी उल्टी गिनती जल्द खत्म होने वाली है। मांझी ने तेजस्वी को दिए डेडलाइन की समय सीमा कम करते हुए अब 20 मार्च तय कर दी है। मांझी ने साफ कर दिया है कि 20 मार्च तक अगर महागठबंधन में कोआर्डिनेशन कमेटी नहीं बनी तो वह आगे का रास्ता तय कर लेंगे।


मांझी ने अपने और नीतीश कुमार के रिश्तों के बीच में खटास पर भी पछतावा जाहिर किया है। मांझी ने कहा है कि उन्हें दो साल पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर लेनी चाहिए थी लेकिन उनसे भूल हुई।उन्होनें कहा कि सीएम से मुलाकात के दौरान उनसे महागठबंधन पर भी चर्चा हुई है। उन्होनें नीतीश कुमार को ताजा हालात के बारे में भी बताया है।मांझी ने नीतीश से मुलाकात पर सफाई देते हुए कहा कि मैं उनसे मिलने में डरता था कि लोग मुलाकात पर तरह-तरह की चर्चा करेंगे। लेकिन उनसे मिलना जरूरी था। हालांकि मांझी ने जेडीयू में शामिल होने की बातों को पूरी तरह नकारते हुए कहा कि अपने क्षेत्र की जनता की समस्या को लेकर मैनें उनसे मुलाकात की है।


जीतन राम मांझी ने आरजेडी को दी समयसीमा को घटाते हुए 20 मार्च तक का समय देते हुए कह दिया कि अगर आरजेडी कोर्डिनेशन कमिटी की मांग पर कोई विचार न कर अकेले चलेगी तो आरजेडी को छोड़कर महागठबंधन के सभी दल मिलबैठ कर वृहत महागठबंधन की परिकल्पना को साकार रूप देने की कवायद शुरू कर देंगे। उन्होनें बताया कि उस वृहत महागठबंधन में हमलोग कन्हैया की पार्टी सीपीआई और पप्पू यादव की पार्टी जाप को शामिल करेंगे। दोनों ही दल गरीबों की पार्टी है। इसके अलावा उन्होनें कहा उस नयी परिकल्पना में मायावती की बसपा से बात होगी। उन्हें भी शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।


मांझी कहे या ना कहे नीतीश से मुलाकात के बाद उने सुर बदले-बदले नजर आ रहे हैं। उन्हें नीतीश कुमार अपने लगे हैं। जिस तरह से वे आरजेडी पर लगातार हमलावर है इससे उनके तेवर ठीक नहीं लग रहे । लगता है महागठबंधन से वे अपना हिसाब-किताब बराबर ही कर  के दम लेगें। मांझी की बातों को तेजस्वी ने भी तरजीह नहीं दी औरप आज कह दिया कि किसी भी तरह की कोई कोर्डिनेशन कमिटी के गठन पर आरजेडी विचार नहीं कर रहा है।