ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में खौफनाक साजिश का पर्दाफाश: गीदड़ के हमले का झूठा नाटक रचकर पति ने की थी पत्नी की हत्या BIHAR NEWS : चौंकाने वाला मामला! सत्याग्रह एक्सप्रेस में छत से टपकी शराब की बोतलें, बिहार में शराबबंदी के बावजूद तस्करों का नया तरीका आया सामने Bihar Health News : गांव-गांव डॉक्टर जैसी सुविधा! अब आशा-जीविका दीदी करेंगी बीमारी की पहचान, AI से होगी निगरानी Bihar Railway : बिहार के इस जिले को मिली बड़ी सौगात, 137 KM नई रेल लाइन से जुड़ेगा शहर , 621 करोड़ की परियोजना से बदलेगी अर्थव्यवस्था और कनेक्टिविटी! BIHAR POLICE : “पुलिस ने मारा” की अफवाह… और फिर तांडव, छीनी SLR राइफल ! CCTV से सामने आया सच, जानिए फलका थाना कांड ममाले का क्या है असली कहानी Bihar Politics : इस्तीफे से पहले बड़ा दांव! दिल्ली में इस दिन नीतीश कुमार की हाई लेवल मीटिंग, क्या इस बैठक में तय होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री ? BIHAR NEWS : ज्ञान ज्योति पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में 12 साल के छात्र की रहस्यमयी मौत, परिजनों ने कहा- ये हादसा नहीं हत्या BIHAR POLICE : बिहार पुलिस अब होगी और ताकतवर, करोड़ों की लागत से खरीदी जाएंगी 4000 आधुनिक पिस्टल; क्या इससे अपराध पर लगेगा लगाम? Bihar News : अब गांव में ही होगी ग्रेजुएशन! बिहार के 215 प्रखंडों में खुलेंगे नए कॉलेज, इतने सीटों पर होगा एडमिशन Bihar Politics : खरमास खत्म होते ही बिहार को मिलेगा नया CM! सूबे में कौन बनेगा नया मुख्यमंत्री? इस दिन इस्तीफा दे सकते हैं नीतीश कुमार

Home / politics / नीतीश और तेजस्वी के मुकाबले BJP किस चेहरे पर लगाएगी दांव? आज विधानमंडल...

नीतीश और तेजस्वी के मुकाबले BJP किस चेहरे पर लगाएगी दांव? आज विधानमंडल दल की बैठक में होगा तय

23-Aug-2022 09:40 AM

PATNA : नीतीश कुमार ने एक झटके में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल कर दिया. बीजेपी बिहार में मोदी सरकार की ब्रांडिंग के ब्लूप्रिंट पर काम कर रही थी और अब उसे बिहार के महागठबंधन सरकार से मुकाबला करना पड़ रहा है. बीजेपी नेताओं का हाल यह है कि वह सत्ता जाने के सदमे से नहीं उबर पा रहे, लेकिन अब बीजेपी को बिहार में डबल चैलेंज का सामना करना है. नीतीश और तेजस्वी दोनों साथ साथ हैं. लिहाजा बीजेपी को अब अपनी तरफ से ऐसे चेहरे को खड़ा करना है, जो इन दोनों का मुकाबला कर पाए. मौजूदा दौर में बीजेपी के अंदर नीतीश और तेजस्वी के मुकाबले खड़ा होने वाले नए चेहरे की कमी है. इन दोनों के खिलाफ पुराना मोर्चा खोलने का अनुभव सुशील कुमार मोदी के पास रहा है और वह राज्यसभा में होने के बावजूद बिहार में लगातार सरकार पर हमलावर बने हुए हैं.



24 अगस्त को बिहार विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है. इसी सत्र में स्पीकर का चुनाव होना है और साथ ही साथ सरकार को विश्वास मत भी हासिल करना है. बीजेपी के सामने विधानसभा के विशेष सत्र में सबसे बड़ी चुनौती नेता प्रतिपक्ष के चेहरे पर मुहर लगाने की है. बीजेपी तय करेगी कि नीतीश और तेजस्वी के सामने सदन में विरोधी दल का नेता कौन होगा. भारतीय जनता पार्टी आज यह तय करेगी कि विधानसभा में दल का नेता कौन होगा और विधान परिषद में विपक्ष की कमान किसके हाथ में होगी.



बिहार में बीजेपी की तरफ से कौन सा चेहरा नीतीश और तेजस्वी का मुकाबला करेगा, इस पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व को ही करना है. इस रेस में कई नेता शामिल है, लेकिन अंतिम मुहर राष्ट्रीय नेतृत्व को ही लगानी है. प्रदेश बीजेपी कार्यालय में आज शाम 5:30 बजे से बीजेपी विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई है. विरोधी दल के नेता पर फैसला भले ही आज शाम हो लेकिन में नीतीश और तेजस्वी के मुकाबले बीजेपी जिस चेहरे को खड़ा करेगी. उसके चैन में जातीय और सामाजिक समीकरण का ख्याल रखा जाएगा. बीजेपी की नजर साल 2024 के ऊपर भी होगी क्योंकि विधानसभा के अंदर सरकार को जो मजबूत तरीके से करेगा वही बीजेपी को बिहार में ज्यादा सशक्त बना पाएगा. जनता के सवालों के साथ सरकार को घेरना सरकार की कमियों को उजागर करना और साथ ही साथ नीतीश और तेजस्वी को उन्हीं के अंदाज में जवाब देने वाला चेहरा कौन सा होगा इसका इंतजार सबको है.