ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Ultra Pods: बिना ड्राइवर चलेगी टैक्सी, 5 KM ट्रैक पर 59 पॉड्स दौड़ेंगे; इन 9 स्टेशन पर होगा स्टॉपेज इश्क ने ले ली जान: इंटर छात्र की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Bihar Board Result 2026: बिहार में कब जारी होंगे मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट? आ गया संभावित डेट Nitish Kumar : जाते -जाते बिहार सरकार का विजन क्लियर कर रहे नीतीश कुमार, बोले - 1 करोड़ लोगों को देंगे नौकरी, महिलाओं को देंगे 2-2 लाख रुपए भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर भारत में ईरान युद्ध का असर: पूरे देश में LPG सप्लाई घटी, सरकार ने लागू किया ESMA; पहले इन लोगों को मिलेगा सिलेंडर Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव Bihar Bhumi: बिहार में जमीन का सर्किल रेट बढ़ाने की तैयारी पूरी, कई शहरों में 80% से 400% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव बिहार में तीन मंजिला मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, अफरा-तफरी का माहौल

निषाद अब राजनीति में दूध पीने वाला बच्चा नहीं रहा, मुकेश सहनी ने BJP पर बोला हमला, कहा..मैं सिनेमा हॉल का टिकट नहीं बांटता

विकासशील इंसान पार्टी के आईटी सेल की दो दिवसीय बैठक पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में वाल्मीकि सभागार में आयोजित की गई। इस मौके पर मुकेश सहनी ने कहा कि अब निषाद सिर्फ मछली मारने वाला नहीं, सत्ता में बैठने वाला भी है।

25-May-2025 06:35 PM

By First Bihar

BAGAHA: वाल्मीकिनगर में आईटी सेल की बैठक में वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल को जवाब देते हुए कहा कि 'मैं सिनेमा हॉल का टिकट नहीं बांटता, जीतने वाले को प्रत्याशी बनाता हूँ। वीआईपी सबसे अधिक पिछड़े, अति पिछड़ों को उम्मीदवार बनाती है। मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद अब राजनीति में 'दूध पीने वाला बच्चा' नहीं रहा।


विकासशील इंसान पार्टी के आईटी सेल की दो दिवसीय बैठक पश्चिम चंपारण के वाल्मीकि नगर में वाल्मीकि सभागार में आयोजित की गई। इस बैठक के अंतिम दिन पार्टी के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने विरोधियों पर खासकर भाजपा पर जमकर सियासी हमला बोला। उन्होंने सीधे मोर्चा खोलते हुए कहा कि निषाद अब राजनीति में दूध पीने वाला बच्चा नहीं रहा। अब निषाद सिर्फ मछली मारने वाला नहीं, सत्ता में बैठने वाला भी है।


उन्होंने बैठक में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल कहते हैं कि कितने निषादों को टिकट दिया। आज वे सुन लें, मैंने चुनाव में अब तक सबसे अधिक पिछड़े और अति पिछड़े समाज से आने वाले लोगों को चुनाव में उम्मीदवार बनाया। उन्होंने इसका पूरा आंकड़ा भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि "हम कोई सिनेमा हॉल का टिकट नहीं बांटते, जीतने वाले को उम्मीदवार बनाता हूँ।" 


उन्होंने भाजपा अध्यक्ष पर हमला करते हुए कहा कि आपके पास 2020 में 110 सीट थी, जिसमें से उन्होंने 55 सीट पर ऊंची जातियों से आने वालों को टिकट दिया। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या यही सामाजिक न्याय है?


उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में वीआईपी जितना टिकट पिछड़ा और अति पिछड़ा समाज से आने वाले लोगों को देगा, उतना ही प्रतिशत के हिसाब से आप भी देकर दिखाइए। अगर जमीर है तो 37 प्रतिशत अति पिछड़ा को प्रत्याशी बनाकर दिखाइए, तब मानेंगे कि आपकी नीति सबका साथ, सबका विकास की है। उन्होंने कहा कि यही है भाजपा का चाल और चलन, जिससे हम सभी को न केवल बचना है बल्कि बिहार को इससे बचाना है।