ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिविल कोर्ट चपरासी भर्ती की परीक्षा रद्द, 4 साल बाद हुआ एग्जाम अब फिर अटका! जानें अब कब होगी नई परीक्षा Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल

Home / politics / निर्माणाधीन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, गांधी सेतु...

निर्माणाधीन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण, गांधी सेतु पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों का भी लिया जायजा

16-May-2022 09:41 PM

DESK: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली स्थित वैशाली गढ़ पर निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का निरीक्षण किया। बता दें कि यह संग्रहालय बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। वही वैशाली जाने के दौरान मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर चल रहे जीर्णोद्धार के कार्यों का भी जायजा लिया और अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए। 


निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप में चल रहे निर्माण कार्य की स्थिति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली और काम में तेजी लाने का निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमण के कारण बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप के निर्माण कार्य में पहले से ही काफी विलंब हो चुका है इसलिए निर्माण कार्य में तेजी लाकर कार्य जल्द पूर्ण करें। कैम्पस में जलजमाव है की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए मिट्टी भराई का काम तेजी से कराएं। 


उन्होंने कहा कि मिट्टी भराई के साथ-साथ पूरे कैम्पस में जहां-जहां मुनासिब हो वृक्षारोपण का कार्य भी सुनिश्चित करें। यहां के तालाबों में संग्रहित पानी को स्वच्छ करने की दिशा में पहल करें। निरीक्षण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने बुद्ध रेलिक स्तूप जाकर भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की एवं राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। बुद्ध रेलिक स्तूप के पुजारी ने मुख्यमंत्री को भगवान बुद्ध की मूर्ति भेंटकर उनका अभिनंदन किया। स्थानीय नेताओं ने भी मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।


पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सबको मालूम है कि हमने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय बनाने का निर्णय बहुत पहले किया था। वर्ष 2010 के जनवरी में हम यहां आकर कई दिनों तक रूके थे और हमने यहां पर एक-एक चीज को देखा था। बीच में भी हमने कई बार आकर इसे देखा है। हवाई सर्वे के दौरान भी कई बार हमने इस स्थल का जायजा लिया है। 


पिछले दो साल से कोरोना के कारण काम में थोड़ी दिक्कत सामने आयी। हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तेजी से इसका काम पूरा करें। लोगों को यहां आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसका ख्याल रखें। वही अधिकारियों ने बताया कि दिसंबर तक इसका निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा। पटना से सड़क मार्ग द्वारा वैशाली जाने के क्रम में मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन पर चल रहे जीर्णोद्धार के कार्यों का जायजा लिया। मुआयने के क्रम में मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी सेतु के पूर्वी लेन के सुपर स्ट्रक्चर एवं पूर्वी लेन को अंतिम रूप देने के लिए किए जा रहे कार्यों के विषय में अधिकारियों से पूरी जानकारी ली।


इस अवसर पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कला संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव वंदना प्रेयसी, भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, तिरहुत प्रमण्डल के आयुक्त मनीष कुमार, वैशाली के जिलाधिकारी यशपाल मीणा, वैशाली के पुलिस अधीक्षक मनीष सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।