ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मिला राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, संजय झा ने शेयर की तस्वीर Instagram पर लाइव आकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम, पत्नी को लिखा 'I Miss You', पापा से कहा 'माफ करना'… राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट राज्यसभा चुनाव में वोटिंग से गायब कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा का आया जवाब, खुद बताया क्यों नहीं किया वोट Bihar News: CO की हड़ताल,...राजस्व न्यायालयों में केस का अंबार, कैसे हो निबटारा..इसके लिए राजस्व विभाग ने जारी किए 7 तरह के गाइडलाइन, जानें....
10-Jan-2025 08:43 AM
By First Bihar
Bihar Politics : सीएम नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। 16 से 29 जनवरी के बीच यात्रा के तीसरे चरण में वह 09 जिलों का भ्रमण करेंगे। सोमवार को मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने इस बाबत चिट्ठी जारी की है। जिसमें संबंधित डीएम को जरूरी तैयारी के निर्देश दिए गए हैं। सीएम जिलों में समीक्षा बैठक भी करेंगे। इस बीच अब खबर यह है कि सीएम नीतीश कुमार अपनी इस यात्रा के दौरान किसी भी जिले में रात्रि विश्राम नहीं करेंगे।
जानकारी के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार को अपनी प्रगति यात्रा के दौरान कई बार जिलों में रुकना पड़ जाता है। वह जिलों के मुख्यालय में ही रात्रि विश्राम कर रहे थे। लेकिन, अब मुख्यमंत्री सचिवलाय के तरफ से यह निर्णय लिया गया है कि सीएम नीतीश कुमार दैनिक कार्यक्रम के बाद पटना वापस लौट आएंगे यानी अपने यात्रा के तीसरे चरण में सीएम नीतीश कुमार किसी भी जिले में रात्रि विश्राम नहीं करेंगे। इसको लेकर पत्र भी जारी कर दिए गए हैं।
मालुम हो कि, तीसरे चरण की यात्रा की शुरुआत 16 जनवरी को खगड़िया से होगी। जबकि समापन 29 जनवरी को मधेपुरा से होगा। इसमें खास बात यह थी कि इस दौरान सीएम 05 रात मधेपुरा में ही रात्रि विश्राम करने वाले थे लेकिन अब खबर यह है कि सीएम किसी भी जिले में रात्रि विश्राम नहीं करेंगे। इसको लेकर सुचना दे दी गई है।
इधर, सीएम नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर अब एक नया आदेश यह भी सामने आया है कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में अपर मुख्य सचिव और सचिव स्तर के नीचे के पदाधिकारी के शामिल होने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस संबंध में कैबिनेट सचिवालय ने एक नया आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश में कहा गया है कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा में अपर मुख्य सचिव और प्रधान सचिव या सचिव के अलावा दूसरा कोई भी पदाधिकारी शामिल नहीं होगा।