ब्रेकिंग न्यूज़

ड्यूटी पर तैनात दारोगा ताज मोहम्मद खान को टेम्पू ने मारी टक्कर, ब्रेन हेमरेज से मौत बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी बिहार में फिर बदला मौसम का मिजाज: आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट, 12 जिलों के लिए चेतावनी Bihar News: इंटर छात्र की रहस्यमयी हत्या… घर से निकला, सुबह खेत में मिला शव; गला घोंटने के सबूत से सनसनी संकट में कारोबारियों को बड़ा सहारा… केंद्र ला रहा 2.5 लाख करोड़ की गारंटी योजना, MSME सेक्टर को मिलेगी नई ताकत बेतिया में अवैध नर्सिंग होम सील, बाथरूम में मिला ऑक्सीजन सिलेंडर बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश बिहार में भू-माफिया पर नकेल कसने की तैयारी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने सभी DCLR को दिए सख्त निर्देश 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति

Home / politics / नेताओं के पाला बदलने पर PK का दावा, विधानसभा चुनाव तक बिहार में...

नेताओं के पाला बदलने पर PK का दावा, विधानसभा चुनाव तक बिहार में दिखेगा बड़ा राजनीतिक उलटफेर, फेविकोल की तरह कुर्सी से चिपके बैठे हैं नीतीश

02-Apr-2024 02:19 PM

By First Bihar

PATNA: लोकसभा चुनाव की उल्टी गिनती जारी है. लोकसभा चुनाव से पहले नेता एक दल से दूसरे दल में जा रहे हैं। आए दिन पाला बदल रहे है। नेताओं के पाला बदलने पर जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि 2025 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव तक बिहार में बड़ा राजनीतिक उलटफेर दिखेगा। 


चुनावी रणनीतिकार ने आगे कहा कि मुझे बिहार में आए कुछ ही महीने हुए और प्रदेश की राजनीति 180 डिग्री घूम गई, इंतजार विधानसभा चुनाव तक कीजिए 1 बार फिर बिहार को बड़ा राजनीतिक उलटफेर दिखेगा। साथ ही यह भी कहा कि फेविकोल की तरह नीतीश कुमार कुर्सी से चिपककर बैठे हुए हैं। बाकी पार्टियां कभी इधर तो कभी उधर हो रही है।


जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार में बने एनडीए की सरकार को अवसरवादी बताते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने इस सरकार को वोट नहीं दिया था। यह सरकार जुगाड़ टेक्नोलॉजी पर चल रही है जिसे जनता का विश्वास प्राप्त नहीं है। उन्होंने नई सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनी यह नई सरकार एक-दो सालों में पांच से दस लाख नौकरियां दे देती है तो मैं इनके समर्थन में अपना जन सुराज अभियान वापस ले लूंगा, क्योंकि बिहार के लोगों के हित में ऐसा हुआ तो सबसे ज्यादा खुशी मुझे ही होगी।


प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बिहार में जो नियोजित शिक्षक स्कूलों में पढ़ा रहे हैं, उन्हें तो समय पर आज सरकार तनख्वाह भी नहीं दे पा रही है। तो ये सरकार और नई नौकरियां कहां से दे पाएगी। 


उन्होंने कहा कि जन सुराज अभियान को बिहार में केवल कुछ महीने ही हुए हैं और प्रदेश की राजनीति 180 डिग्री घूम गई है। उन्होंने दावा किया कि अगला विधानसभा चुनाव आते-आते कई बार बिहार की राजनीति घूमेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फेविकॉल की तरह अपनी कुर्सी पर बैठ गए हैं और बाकी पार्टियां कभी इधर तो कभी उधर हो रही है।